Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 12:05
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»रांची के तीन बस टर्मिनल होंगे अत्याधुनिक, 48.72 करोड़ से बदलेगा रांची बस स्टैंड का स्वरूप
    Headline

    रांची के तीन बस टर्मिनल होंगे अत्याधुनिक, 48.72 करोड़ से बदलेगा रांची बस स्टैंड का स्वरूप

    today post liveBy today post liveDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:-  राजधानी रांची के तीन प्रमुख बस टर्मिनलों—आईटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा—का अब राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिकीकरण किया जाएगा। शहरी विकास को गति देने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार ने इसके लिए निविदा जारी करने का आदेश दिया है। परियोजना पर कुल 48.72 करोड़ रुपये खर्च होने हैं, जिसकी स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है।

    परियोजना के तहत आईटीआई बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़, सरकारी बस डिपो के लिए 20.19 करोड़ और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खाड़गढ़ा के उन्नयन के लिए 3.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    आईटीआई बस स्टैंड बनेगा अत्याधुनिक

    तीन एकड़ में बनने वाला आईटीआई बस टर्मिनल पूरी तरह मॉडर्न सुविधाओं से लैस होगा। ग्राउंड फ्लोर में 2330 वर्गमीटर और प्रथम तल पर 880 वर्गमीटर क्षेत्र में टर्मिनल भवन तैयार किया जाएगा। बसों के संचालन के लिए 13 बस वे बनाए जाएंगे, जबकि 35 बसों की स्टैंडबाई पार्किंग भी होगी।

    भूतल पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय, ड्राइवर कैंटीन, मेंटेनेंस शेड, गार्ड रूम, कैफेटेरिया, ऑफिस, महिलाओं-पुरुषों के शौचालय और ऑटो-ई रिक्शा पार्किंग की सुविधा होगी। पहले तल पर रेस्टोरेंट, डॉरमेट्री, गेस्ट रूम और लैंडस्केपिंग की व्यवस्था रहेगी। यहां प्रतिदिन 416 बसों का संचालन संभव होगा।

    सरकारी बस डिपो का होगा पुनर्निर्माण

    इंडियन रोड कांग्रेस मानकों के अनुसार 20.19 करोड़ की लागत से पुराने भवन को तोड़कर नया टर्मिनल बनाया जाएगा। नए भवन में लगभग 1700 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में डॉरमेट्री, गेस्ट रूम, प्रतीक्षालय, फूड कियोस्क, टिकट काउंटर, प्रशासनिक कार्यालय और शेडयुक्त बस वे जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। यहां से रोज 512 बसें चलेंगी।

    खादगढ़ा बस टर्मिनल का जीर्णोद्धार

    पुराने ढांचे को कायम रखते हुए 3.76 करोड़ की लागत से व्यापक मरम्मत और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। 11.6 एकड़ में फैले इस परिसर में 31 बस वे, 89 बस पार्किंग, 70 कार पार्किंग, 50 बेड की डॉरमेट्री, स्नानागार, गेस्टहाउस, स्मार्ट शेड, हाईमास्ट लाइट और महिला सुरक्षा उपाय जोड़े जाएंगे।

    पूरे परिसर में वाटरप्रूफिंग, पेंटिंग, फर्नीचर अपग्रेड, सीसीटीवी, नए टाइल्स और लैंडस्केपिंग का काम भी किया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आईटीआई बस स्टैंड रांची खादगढ़ा बस टर्मिनल सुधार झारखंड बस स्टैंड विकास रांची बस टर्मिनल सरकारी बस डिपो रांची
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.