Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 07:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मोतीहारी में 2 करोड़ के चरस के साथ छह अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार,नेपाल कनेक्शन का खुलासा
          Headline

          मोतीहारी में 2 करोड़ के चरस के साथ छह अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार,नेपाल कनेक्शन का खुलासा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 8, 2025Updated:December 8, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari News: मोतीहारी पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल पुलिस ने एक विशेष अभियान में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की चरस के साथ छह अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार देर रात हरैया थाना क्षेत्र स्थित कस्टम ऑफिस के पास की गई, जिससे तस्करों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

          सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से मादक पदार्थों की बड़ी खेप भारत में प्रवेश करने वाली है। इसकी पुष्टि होने के बाद रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम बनाई गई। टीम ने नेपाल सीमा से आ रही राजस्थान नंबर की थार गाड़ी को रोककर जब जांच की, तो उसमें से 7.178 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

          इसके बाद गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने सुगौली थाना क्षेत्र के सुगव गांव में छापेमारी कर 2 किलोग्राम चरस के साथ दो और तस्करों को पकड़ा। कुल मिलाकर 9 किलो 178 ग्राम चरस जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

          गिरफ्तार तस्करों की पहचान बंगाली वर्मा (इटावा, यूपी), अशोक अग्रवाल (राजस्थान), टीकमचंद गोयल (राजस्थान), मेघराज साह (नेपाल), सर्वजीत (तुरकौलिया, मोतीहारी) और कमलदेव राय (रक्सौल) के रूप में की गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी और एक बाइक को भी जप्त कर लिया है।

          सबसे चौंकाने वाली जानकारी यह सामने आई है कि नेपाली तस्कर मेघनाथ का संबंध नेपाल के कुछ वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस इन सबूतों की गहन जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

          एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ गिरोह पर बड़ा प्रहार है, और आगे भी ऐसे अभियानों में तेजी लाई जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          arrest of international charas smugglers charas smuggling in a Thar vehicle. Motihari charas (hashish) seizure Nepal smuggling network Raxaul police operation अंतरराष्ट्रीय चरस तस्कर गिरफ्तारी थार गाड़ी चरस तस्करी नेपाल तस्करी नेटवर्क मोतीहारी चरस बरामदगी रक्सौल पुलिस कार्रवाई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.