Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 23:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में बनेंगी 100 फास्ट ट्रैक अदालतें, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
          Headline

          बिहार में बनेंगी 100 फास्ट ट्रैक अदालतें, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 7, 2025Updated:December 7, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  बिहार में न्यायिक व्यवस्था को मजबूत और तेज करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य में कुल 100 फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा। सरकार का मानना है कि लंबे समय से लंबित पड़े मामलों के त्वरित निपटारे और अदालतों पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक है। फिलहाल बिहार में 18 लाख से अधिक मामले लंबित हैं, जिनके शीघ्र निष्पादन के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

          उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पटना में सबसे अधिक 08 फास्ट ट्रैक अदालतें प्रस्तावित की गई हैं। इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में 04–04 अदालतें, जबकि नालंदा, रोहतास, सारण, बेगूसराय, वैशाली, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और मधुबनी में 03–03 अदालतें स्थापित की जाएंगी।

          साथ ही पश्चिम चंपारण, सहरसा, पूर्णिया, मुंगेर, नवादा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान, गोपालगंज, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बांका, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय और खगड़िया में 02–02 फास्ट ट्रैक कोर्ट खोलने का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त नवगछिया और बगहा उप-मंडलीय न्यायालय में 01–01 फास्ट ट्रैक अदालत बनाई जाएगी।

          फास्ट ट्रैक अदालतों के संचालन के लिए मानव संसाधन भी बड़े पैमाने पर जुटाया जाएगा। प्रत्येक अदालत के लिए बेंच क्लर्क, कार्यालय लिपिक, स्टेनोग्राफर, डिपोजिशन राइटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी/ऑर्डर्ली सहित लगभग 900 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

          सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत लंबित मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए 79 अदालतों को एक्ट कोर्ट के रूप में नामित किया गया है। सरकार का मानना है कि शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में शीघ्र न्याय से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।

          राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है और फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

          Bihar Fast Track Court Bihar government and judiciary Bihar judicial reforms clearing pending cases Samrat Chaudhary's announcement बिहार न्यायिक सुधार बिहार फास्ट ट्रैक कोर्ट बिहार सरकार न्यायपालिका लंबित मामले निपटारा सम्राट चौधरी घोषणा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.