Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 17 September 2026 || 12:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पुलिस ने नेपाल सीमा के पास से 9 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
          Headline

          पुलिस ने नेपाल सीमा के पास से 9 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araia News:-  बिहार के अररिया जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया। यह कार्रवाई पथरदेवा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें सीमा पार से तस्करी कर लाए गए गांजा को पकड़ा गया।

          जानकारी के अनुसार, एसएसबी पथरदेवा बीओपी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान को सूचना मिली कि नेपाल सीमा के पास स्थित पिलर संख्या-186 से एक संदिग्ध व्यक्ति बोरे में कुछ सामान लेकर भारतीय क्षेत्र में स्थित एक घर के अंदर गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी ने तुरंत एक टीम गठित की और पथरदेवा गांव की ओर रवाना हो गई।

          टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध घर की घेराबंदी की और इसकी सूचना बथनाहा थाना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद घर की संयुक्त तलाशी ली गई, जिसमें 9 किलो गांजा बरामद हुआ। इस अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी विजय कुमार दास, पिता महेंद्र दास को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी तस्करी कर गांजा लाने और स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने में शामिल था।

          एसएसबी और पुलिस की इस कार्रवाई को सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। जांच टीम का मानना है कि यह तस्करी नेपाल की ओर से होती है और स्थानीय तस्कर इसमें सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

          गांजा बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं तथा गांजा की सप्लाई कहां की जानी थी।

          जिले में लगातार बढ़ रही तस्करी की घटनाओं को देखते हुए सीमा क्षेत्र में गश्त और निगरानी और अधिक बढ़ाई जा रही है। एसएसबी का कहना है कि सीमा पार से आने वाले हर संदिग्ध मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

          अररिया पुलिस कार्रवाई एसएसबी छापेमारी नेपाल सीमा तस्करी बथनाहा गांजा बरामद विजय कुमार दास गिरफ्तार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.