Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 17 September 2026 || 08:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार
          Headline

          पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:-  पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेमरटाड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 29.24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसे 69 पुड़िया में पैक किया गया था। इसके अलावा बिक्री से संबंधित 4400 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

          जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूल के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन और सदर अंचल इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। मौके पर पहुंचते ही तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल की मदद से दौड़ाकर धर दबोचा गया।

          तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और नकद बरामद हुआ। गिरफ्तार युवकों की पहचान सेमरटाड़ निवासी बादल कुमार (20), हर्षित राज (20) और मनीष कुमार (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों लंबे समय से ब्राउन शुगर की खुदरा बिक्री कर रहे थे और इनके माध्यम से शहर और ग्रामीण इलाकों में नशा करने वालों तक यह पदार्थ पहुंच रहा था।

          पुलिस ने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत लगभग 35 हजार रुपये है। आरोपी रोजाना 69 पुड़िया बेचने का लक्ष्य रखते थे, जिनमें से एक पुड़िया की कीमत 500 रुपये थी। हर पुड़िया में एक ग्राम से भी कम ब्राउन शुगर होता था। आरोपी मेदिनीनगर सहित पलामू के कई क्षेत्रों में इसे सप्लाई करते थे।

          तीन अन्य तस्कर इस गिरोह में शामिल बताए जा रहे हैं, जो मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार तस्करों के पकड़े जाने के बाद यह स्पष्ट होगा कि ब्राउन शुगर की सप्लाई लाइन कहां से संचालित हो रही थी।

          छापेमारी टीम में चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा, अनिल विद्यार्थी, छत्रधारी कुमार, बाबूलाल दुबे, विनोद कुजूर सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

          चैनपुर पुलिस कार्रवाई ड्रग तस्कर गिरफ्तारी पलामू क्राइम न्यूज पलामू ब्राउन शुगर ब्राउन शुगर बरामदगी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.