Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सारण के मांझी में पुलिस- शराब माफिया मुठभेड़ में एक घायल और एक गिरफ्तार
    Headline

    सारण के मांझी में पुलिस- शराब माफिया मुठभेड़ में एक घायल और एक गिरफ्तार

    today post liveBy today post liveDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Saran News:- जिले में अपराध और शराब तस्करी के खिलाफ सारण पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीती रात मांझी थाना क्षेत्र के तटीय इलाके में पुलिस और कुख्यात शराब माफियाओं के बीच सफल मुठभेड़ हुई।

     

    इस कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे ने खुद को घिरता देख आत्मसमर्पण कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने इस संबंध में हिन्दुस्थान समाचार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफियाओं का एक समूह भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर मांझी के तटीय क्षेत्र में पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की।पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में, पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के दौरान एक शराब माफिया के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया। पुलिस की सख्त कार्रवाई देख दूसरे अपराधी के पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

     

    मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से बरामद मोटर चालित नाव से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की है। इसके अलावा अपराधियों के पास से दो कट्टा, चार जिंदा कारतूस, और कई खोखे भी बरामद किए गए हैं। यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि अपराधी किसी बड़े अवैध कारोबार को अंजाम देने की फिराक में थे। घायल अपराधी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।

     

    एसएसपी डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर जिले में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महज 36 घंटे पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने गैंगवार के आरोपी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। सारण पुलिस की इस लगातार और सख्त कार्रवाई से जिले के अपराधियों और तस्करों में हड़कंप मच गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि अपराध और शराब तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

     

    पकड़े गए दोनों तस्करों से पुलिस अब गहनता से पूछताछ कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों, गिरोह के सरगनाओं और उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके। सारण पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

     

    —————

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.