Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 06:40
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»चतरा»टीएसपीसी का सेकेंड सुप्रीमो और रीजनल कमांडर मुकेश गंझू ने किया आत्मसमर्पण
    चतरा

    टीएसपीसी का सेकेंड सुप्रीमो और रीजनल कमांडर मुकेश गंझू ने किया आत्मसमर्पण

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    चतरा। चन्द्रेश

    जिले में पुलिस और एनआईए के लिए सिरदर्द बने नक्सली संगठन टीएसपीसी के 15 लाख का इनामी दुर्दांत नक्सली मुनेश्वर उर्फ मुकेश गंझू ने शुक्रवार को एसपी ऋषव झा के कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया।  एसपी और सीआरपीएफ कमांडेंट ने  नक्सली मुकेश का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर  नक्सली की पत्नी भी मौजूद थी। समर्पण के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि झारखंड सरकार की नीतियों और पुलिस की नक्सली संगठन टीएसपीसी के खिलाफ हो रही लगातार कार्यवाइयों से प्रभावित होकर नक्सली मुकेश गंझू ने आत्मसर्मपण किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मिलेगा आत्मसर्मपण नीति का लाभ,जिसके तहत उसे 15 लाख की ईनामी राशि,कानूनी सहायता एवं बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य सुविधाएं दी जाएगी। एसपी ने बताया कि नक्सली कांडों के करीब 30 मामले इनपर दर्ज हैं। जिसमें सबसे अधिक मामले चतरा जिला से ही जुड़े हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नक्सली कमांडर से टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की टीम भी पूछताछ कर रही है।मौके पर सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन बासन, एसएसपी निगम प्रसाद, एसडीपीओ अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    आत्मसर्मपण का श्रेय चतरा एसपी ऋषव कुमार झा को दिया

    आत्मसर्मपण करने के बाद  नक्सली कमांडर मुकेश गंझू ने पत्रकारों के समक्ष चतरा पुलिस को धन्यवाद देते हुए अपने आत्मसर्मपण का श्रेय चतरा एसपी ऋषव कुमार झा को दिया। नक्सली कमांडर ने अन्य नक्सलियों को भी समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। वहीं पत्रकार हत्याकांड में शामिल होने के सवाल पर एसपी ने बीच बचाव करते हुए इसे न्यायालय ट्रायल का मामला बताया। कमांडर मुकेश गंझू महज 13 साल की उम्र में ही भाकपा माओवादी संगठन के बाल दस्ते में शामिल हुआ था।

    चतरा, लातेहार और रामगढ़ जिला में 30 नक्सली मामले दर्ज हैं

    उल्लेखनीय हो कि नक्सली मुकेश गंझू पर चतरा, लातेहार और रामगढ़ जिला में 30 नक्सली मामले दर्ज हैं। मुकेश के आत्मसर्मपण से टीएसपीसी नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। पत्रकार हत्याकांड व कोयलांचल में टेरर फंडिंग समेत दर्जनों मामलों में पुलिस व राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को इसकी तलाश थी।  एक सप्ताह पूर्व झारखण्ड पुलिस ने टीएसपीसी संगठन के शीर्षस्थ चार नक्सलियों के खिलाफ ईनाम की घोषणा करते हुए पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू, सेकेंड सुप्रीमो मुकेश गंझू, आक्रमण गंझू और भिखलाल गंझू का नाम शामिल है। बहरहाल टीएसपीसी के सेकेंड सुप्रीमो के आत्मसर्मपण के बाद जहां एक ओर पुलिस के हौसले बुलंद हैं, वहीं नक्सली संगठन टीएसपीसी को  बड़ा झटका लगा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.