Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 07:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ओडिशा से ट्रैन के माध्यम से हो रही थी गांजा की तस्करी , आरपीएफ की टीम ने 17 किलो गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा
          Headline

          ओडिशा से ट्रैन के माध्यम से हो रही थी गांजा की तस्करी , आरपीएफ की टीम ने 17 किलो गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा

          today post liveBy today post liveNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:- टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात आरपीएफ उड़नदस्ता दल, चक्रधरपुर मंडल तथा जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन परिसर में विशेष निगरानी की व्यवस्था की थी। कार्रवाई का नेतृत्व रेल जमशेदपुर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने किया।

          गिरफ्तार युवक की पहचान पलामू जिले के हरिहरगंज निवासी उदय कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और नियमित तौर पर ओडिशा से विभिन्न राज्यों में नशा पहुंचाता था।

          जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित ओडिशा के संबलपुर मंडल के जरपाड़ा स्टेशन से 17 किलो गांजा लेकर टाटानगर पहुंचा था। यहां से वह बस के माध्यम से डाल्टनगंज होते हुए माल की सप्लाई करने की योजना बना रहा था। गांजा की बाजार कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये आंकी गई है।

          सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने स्टेशन पर नज़र रखनी शुरू कर दी। जैसे ही तस्कर ट्रेन से उतरकर सीढ़ियों के रास्ते टिकट काउंटर की ओर बढ़ा, पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग से 17 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
          टाटा नगर जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा मिश्रा ने बताया कि पहले से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। तस्कर ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह काफी समय से इस कारोबार में सक्रिय है और कई जगहों पर गांजा सप्लाई कर चुका है।

          पुलिस अब उसके मोबाइल कॉल डिटेल, वित्तीय लेनदेन और नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन परिसर में बढ़ते नशा तस्करी के मामलों पर रोक लगाने के लिए निगरानी को और सख्त किया गया है।
          रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          railway crime news आरपीएफ जीआरपी कार्रवाई ओडिशा से गांजा तस्करी गांजा तस्कर गिरफ्तार टाटानगर स्टेशन न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.