Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 17 September 2026 || 12:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एक महीना तक धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर महिला को बंधक रखने के मामले में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज
          Headline

          एक महीना तक धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर महिला को बंधक रखने के मामले में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

          today post liveBy today post liveNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_131072
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araia News:-  फारबिसगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने अपने साथ हुए कथित अपहरण, बंधक बनाकर रखने, मारपीट और धर्म परिवर्तन के दबाव जैसे गंभीर आरोपों के खिलाफ अररिया व्यवहार न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल कर न्याय की मांग की है। महिला ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी गांव निवासी मो. आलम आजाद सहित कुल आठ लोगों को आरोपित बनाया है।

          पीड़िता के अनुसार, आरोपी आलम आजाद ने फोन कर यह कहकर बुलाया कि उसका पति उसे मिलने के लिए बुला रहा है। इस झांसे में आकर वह घर से निकली, लेकिन रास्ते में आलम ने जबरन उसे अपनी कार में बैठा लिया और सुपौल जिले के भीमपुर गांव ले गया। वहां कई दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा गया और बाद में अररिया लाकर जबरदस्ती एक कागज पर हस्ताक्षर कराए गए, जिसे नोटरी भी कराया गया। पीड़िता का दावा है कि यह दस्तावेज किसी अवैध गतिविधि, संभवतः विदेश में बेचने की नीयत से तैयार कराया गया था।

          महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद उसे कभी भीमपुर, तो कभी पलासी गांव में छिपाकर रखा गया। आरोपियों के परिजनों ने मिलकर उसे आपत्तिजनक भोजन देने का दबाव बनाया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

          पीड़िता ने बताया कि बाद में आरोपी उसे सहरसा से ट्रेन पर बैठाकर दिल्ली ले गया, जहां कई दिनों तक एक किराए के मकान में कैद कर रखा गया। इस दौरान उसके बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर डराया-धमकाया गया।

          काफी संघर्ष के बाद किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर लौटने में सफल रही। भय और सामाजिक बदनामी के डर से उसने लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बताया। अंततः अपने पति के सहयोग से उसने हिम्मत जुटाई और सीधे कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया।

          घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। चूंकि मामला सीधे कोर्ट में गया है, इसलिए पुलिस इस पर एफआईआर दर्ज करने से पहले न्यायालय के निर्देशों का इंतजार कर रही है।

          अररिया अपहरण मामला कोर्ट में परिवाद दाखिल धर्म परिवर्तन दबाव भीमपुर पलासी घटना महिला बंधक बनाकर रखने का आरोप
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.