Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 31 May 2026 || 00:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»थाना हाजत में नाबालिग की मौत पर थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
          Headline

          थाना हाजत में नाबालिग की मौत पर थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

          today post liveBy today post liveNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:- नवादा जिले के काशीचक थाना हाजत में बंद एक विधि-विरुद्ध बालक की संदिग्ध मौत ने जिले के पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। मामला सामने आने के तुरंत बाद एसपी अभिनव धीमान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता, एएसआई लवेश्वर कुमार धान और चौकीदार कपिलदेव पासवान को निलंबित कर दिया है। वहीं लापरवाही के आरोप में होमगार्ड जवान हरेराम को छह महीने के लिए सेवा से वंचित कर दिया गया है।

          दरअसल, 24 नवंबर को भट्टा गांव निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी माया देवी ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत काशीचक थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि लड़की को बौरी गांव के किशोर जितेन्द्र कुमार और भट्टा गांव के नीतीश कुमार के साथ देखा गया था। इसके आधार पर काशीचक थाना कांड संख्या 171/25 दर्ज कर सभी आरोपितों को नामजद किया गया।

          जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और विधि-विरुद्ध किशोर को मृतक के घर से बरामद कर थाना लाया। नाबालिग को चौकीदार कपिलदेव पासवान की निगरानी में हाजत में रखा गया था। लेकिन 27 नवंबर को किशोर ने कथित रूप से अपने शॉल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तुरंत उसे काशीचक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

          घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने पकरीबरावां एसडीपीओ को जांच का जिम्मा सौंपा। वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट भी तैयार कराई गई। मेडिकल बोर्ड से शव का वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

          एसडीपीओ की रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों की स्पष्ट लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया। एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे की कार्रवाई आवेदन और जांच के आलोक में जारी रहेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          नवादा ब्रेकिंग न्यूज़ नवादा हाजत मौत मामला नाबालिग आत्महत्या काशीचक पुलिसकर्मी निलंबित बिहार पुलिस कार्रवाई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          युवा क्रिकेटर वैभव को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा सम्मान,बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर

          May 30, 2026

          किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे घर’— 10 सर्कुलर रोड पर राबड़ी देवी की दो टूक, बढ़ा सियासी घमासान

          May 30, 2026

          गोपालगंज में तड़के गूंजी गोलियाें की आवाज, 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

          May 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          युवा क्रिकेटर वैभव को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा सम्मान,बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर

          किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे घर’— 10 सर्कुलर रोड पर राबड़ी देवी की दो टूक, बढ़ा सियासी घमासान

          गोपालगंज में तड़के गूंजी गोलियाें की आवाज, 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

          शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मचा हड़कंप,घंटों चला हंगामा

          पूर्णिया कोर्ट में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, घंटों चला हंगामा,कोर्ट परिसर में पत्नी ने पति को पीटा, हाथ काटने से मची अफरा-तफरी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.