Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 14:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दुबई एयर शो में भारत का लड़ाकू विमान ‘तेजस’ क्रैश, पायलट की मौत, जांच के आदेश
          Headline

          दुबई एयर शो में भारत का लड़ाकू विमान ‘तेजस’ क्रैश, पायलट की मौत, जांच के आदेश

          today post liveBy today post liveNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

           New Delhi:-;दुबई एयर शो के दौरान क्रैश हुए भारत के तेजस विमान हादसे में पायलट की मौत हो गई है। भारतीय वायु सेना ने दुबई एयर शो के दौरान हुए तेजस विमान हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना का यह दृश्य बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला था। जांच टीमें घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई हैं।

          दुबई में 17 नवम्बर से शुरू हुए एयर शो में वायु सेना की सारंग डिस्प्ले टीम और लड़ाकू विमान तेजस ने भारत की आसमानी ताकत का प्रदर्शन किया है। युद्धाभ्यास करने के साथ ही भारत के लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस ने अपने अंदाज में दुबई के लोगों और दुबई एयरशो के आगंतुकों को ‘नमस्ते’ करके वाहवाही लूटी। इस मौके पर लगाई गई प्रदर्शनी में भी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने एलसीए तेजस को अपने स्टॉल में प्रदर्शित किया है। एलसीए की आसमानी ताकत देखकर कई देशों ने तेजस के प्रति आकर्षित होकर अपनी रुचि दिखाई है।

          वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और तेजस फाइटर्स वाली एक टुकड़ी दुबई एयर शो के लिए दुबई के अल मकतूम एयरबेस पर उतरी थी। इस ग्लोबल इवेंट का मकसद इंटरऑपरेबिलिटी, ऑपरेशनल एज को बढ़ाना और मिलिट्री के साथ-साथ बिजनेस कोऑपरेशन को बढ़ावा देना है। एयर शो के आखिरी दिन आज दिन में भारत का लड़ाकू तेजस विमान उड़ान भरने के दौरान तेजी से नाक के बल नीचे की ओर गिरता दिखाई दिया और चंद सेकेंड के बाद 2 बजकर 10 मिनट पर जमीन से छूने के बाद आग का गोला बन गया। उस समय एयर शो को देखने के लिए हजारों दर्शक जमा थे।

          एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान दुर्घटना होने से दर्शकों के सामने बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला दृश्य पैदा हो गया, जिससे भगदड़ सी मच गई। दुबई वर्ल्ड सेंट्रल में अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काला धुआं उठने के बाद सायरन बजने लगे। दुबई मीडिया ऑफिस ने तेजस क्रैश के बाद की एक तस्वीर जारी की है। दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक फायर फाइटर्स और इमरजेंसी टीमों ने घटना पर तुरंत कार्रवाई की और मौके पर ही स्थिति को संभाला। यूूएई सिक्योरिटी फोर्स ने दुबई एयरशो में आए सभी विज़िटर्स को तुरंत बाहर निकालना शुरू कर दिया।रेस्क्यू और फायरफाइटिंग टीमों को हादसे वाली जगह पर तैनात किया गया है।

          दुर्घटना के बाद भारतीय वायु सेना ने पायलट की मौत होने की पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा, “आज दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान वायु सेना के तेजस एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में पायलट को जानलेवा चोटें आईं। वायु सेना को जान के नुकसान पर गहरा दुख है और वह इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। एक्सीडेंट का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई जा रही है।”

           

          चीफ डिफेन्स ऑफ़ स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और इंडियन आर्म्ड फोर्सेज़ के सभी रैंक ने आज दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान वायु सेना के तेजस एयरक्राफ्ट के एक्सीडेंट होने की घटना पर बहुत दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हमें पायलट की जान के नुकसान पर बहुत दुख है और हम इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

           

          तेजस क्रैश होने की ये दूसरी घटना है। इससे पहले राजस्थान के पोखरण में 2024 में इंजन फेल होने से तेजस क्रैश हुआ था।

           

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.