पलामू।
पुलिस ने नक्सल प्रभावित मनातू थाना क्षेत्र में अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत पुलिस ने बुधवार को अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नागद गांव से 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नागद गांव सहित सिकनी व बेटा पाथर गांव में करीब 10 एकड़ में लगे पोस्ता के पौधों को नष्ट कर दिया है।इस संबंध में मनातू थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पहले से ही गांव में अफीम की खेती की जाती रही है। पुलिस गत 1 सप्ताह से पोस्ता पौधे को नष्ट करने तथा इसमें संलिप्त लोगों को चिन्हित करने के अभियान में जुटी है। चिन्हित लोगों को अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

