Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 07:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को मार पीटकर कर जिंदा जलाया, मौके पर मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
          Headline

          प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को मार पीटकर कर जिंदा जलाया, मौके पर मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

          today post liveBy today post liveNovember 18, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Rohtas News:- डेहरी नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया स्थित बच्चा सिंह गली में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक को बेरहमी से पीटकर पेट्रोल छिड़ककर जला देने का आरोप लड़की के परिजनों पर लगा है। जलने से युवक की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मृतक की पहचान आरा जिले के मिल्की मुहल्ला निवासी 19 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में डेहरी के ईदगाह मुहल्ला वार्ड 22 में किराये पर रहते थे।

          मृतक के पिता राकेश रजक के अनुसार सुबह 8 बजे प्रेमिका ने अंकित को घर बुलाया था। बताया गया कि जैसे ही वह पहुंचा, लड़की के परिवार ने देख लिया और उस पर हमला कर दिया। पहले बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घायल अंकित प्रेमिका के दरवाजे पर ही जलकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

          घटना के दौरान पड़ोसी और डेहरी विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष रामाकांत दुबे ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण अंकित को बचाया नहीं जा सका। बचाने के प्रयास में उनके दोनों हाथ जल गए। सूचना मिलते ही डेहरी थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी अतुलेश झा और एफएसएल एक्सपर्ट राजीव कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और लड़की के परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

          मृतक की मां अंजू देवी ने बताया कि करीब छह महीने पहले लड़की खुद उनके बेटे के साथ भाग गई थी और फोन पर इसकी सूचना भी दी थी। बाद में दोनों परिवारों में समझौता हुआ और लड़की को थाना में बयान के बाद घरवालों के हवाले कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद लड़की को बंधक जैसी स्थिति में रखा गया और युवक से संपर्क करने से रोका गया। कई बार लड़की द्वारा डर का संकेत भी मिला था।

          मृतक परिवार का कहना है कि अंकित को बहाने से घर बुलाकर साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई। माता-पिता ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवक की जली हुई लाश बरामद हुई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया जा रहा है। पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.