Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 21:27
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»भीषण बाइक दुर्घटना से तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर,कई परिवारों पर दुख का पहाड़
    Headline

    भीषण बाइक दुर्घटना से तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर,कई परिवारों पर दुख का पहाड़

    today post liveBy today post liveNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Rohtas News:- रोहतास जिले में शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन हादसों के बाद तुंबा, ढेलाबाद और डेहरी क्षेत्र में शोक का माहौल पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पहली घटना रोहतास थाना क्षेत्र के बकुआ गांव के पास हुई, जहां तीखे मोड़ पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार दूर तक जा गिरे। हादसे में 26 वर्षीय रौनक सिंह उर्फ बंटी (निवासी—तुंबा) और 25 वर्षीय बबलू प्रजापति (निवासी—ढेलाबाद) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

    इस दुर्घटना में ढेलाबाद निवासी पप्पू कुमार समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें रोहतास पीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    हादसे की सूचना मिलते ही रोहतास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

    मृतक रौनक सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। कुछ वर्ष पहले उनके बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद रौनक ही घर का सहारा थे। उनकी मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं बबलू प्रजापति के घर में भी मातम पसरा हुआ है। उनकी शादी 2021 में हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे—ढाई वर्ष की बेटी काजल और एक वर्षीय बेटा है।

    दूसरी घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र के तिलौथू मार्ग स्थित तारबंगला अंधा मोड़ की है, जहां देर रात घर लौट रहे 33 वर्षीय निर्भय वर्मा उर्फ पोनू को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    शाहाबाद डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    डेहरी तिलौथू दुर्घटना तीन युवक मौत रोहतास बाइक एक्सीडेंट रोहतास बिहार लेटेस्ट न्यूज रोहतास सड़क हादसा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.