Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बिहार चुनाव में ओवैसी फैक्टर से महागठबंधन को बड़ा नुकसान,सीमांचल में जीती 5 सीटें
    Headline

    बिहार चुनाव में ओवैसी फैक्टर से महागठबंधन को बड़ा नुकसान,सीमांचल में जीती 5 सीटें

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:   बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजग को प्रचंड बहुमत दिलाया है। वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन को इस बार सीमांचल की राजनीति ने करारा झटका दिया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने सीमांचल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच सीटें अपने नाम कीं और साबित कर दिया कि क्षेत्र में उसकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

    असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 23 मुस्लिम प्रत्याशी थे। पार्टी ने किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों पर फोकस किया। नतीजों ने भी यही दिखाया कि मुस्लिम वोटों के बड़े हिस्से पर एआईएमआईएम का प्रभाव बढ़ा है। जोकीहाट, बहादुरगंज, कोचाधामन, अमौर और बायसी सीट पर पार्टी ने आसान जीत दर्ज की। कुल मिलाकर एआईएमआईएम को 9.30 लाख से ज्यादा वोट मिले, जो 1.85% मतों के बराबर है।

    विशेष रूप से जोकीहाट सीट पर एआईएमआईएम ने दूसरी बार बड़े नेताओं को मात देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। यहां एआईएमआईएम उम्मीदवार मोहम्मद मुर्शिद आलम ने तीन पूर्व मंत्रियों को हराया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, एआईएमआईएम ने मजबूत मुस्लिम उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया, जिससे महागठबंधन को भारी नुकसान हुआ और फायदा सीधा राजग को मिल गया।

    विश्लेषक सुशील शुक्ल का कहना है कि 2020 में एआईएमआईएम के चार विधायकों को राजद में शामिल कराना तेजस्वी की बड़ी राजनीतिक भूल मानी गई थी। पार्टी की उस रणनीति से एआईएमआईएम का जनाधार मजबूत हुआ और उसने इस चुनाव में इसका ‘बदला’ ले लिया।

    गौरतलब है कि चुनाव से पहले अख्तरुल ईमान ने राजद से गठबंधन के लिए जोरदार कोशिश की थी, लेकिन तेजस्वी यादव ने इसे ठुकरा दिया। अब राजनीतिक पर्यवेक्षक मानते हैं कि यह कदम महागठबंधन को भारी पड़ गया। स्पष्ट है कि ओवैसी की पार्टी को नजरअंदाज करना महागठबंधन की बड़ी रणनीतिक चूक साबित हुई, जिसका सीधा असर चुनावी नतीजों में दिखा।


    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    AIMIM Owaisi Seemanchal Bihar elections 2025 Jokihat AIMIM win Reason for Grand Alliance defeat Seemanchal Muslim vote bank एआईएमआईएम ओवैसी सीमांचल जोकीहाट एआईएमआईएम जीत बिहार चुनाव 2025 महागठबंधन हार वजह सीमांचल मुस्लिम वोट बैंक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.