Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 16:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»परिवार नियोजन से सुरक्षित मातृत्व की दिशा में बड़ा कदम- स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
          Headline

          परिवार नियोजन से सुरक्षित मातृत्व की दिशा में बड़ा कदम- स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

          today post liveBy today post liveNovember 13, 2025Updated:November 13, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:- नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में गुरुवार को राज्य स्तरीय पुरुष नसबंदी अभियान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ परिवार और सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक बड़ा कदम है।

          मंत्री ने कहा कि इस अभियान की सफलता पुरुषों की समान भागीदारी पर निर्भर करती है। समाज में परिवार नियोजन की जिम्मेदारी अक्सर महिलाओं तक सीमित रह जाती है, जबकि अब समय है कि पुरुष भी इस जिम्मेदारी को समान रूप से निभाएं। उन्होंने बताया कि नसबंदी एक सुरक्षित, सरल और प्रभावी उपाय है, और इसके प्रति फैली गलतफहमियों को दूर करना हम सभी का कर्तव्य है।

          स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 8500 हेल्थ टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की घोषणा की।

          इस अवसर पर भारतीय डाक विभाग झारखंड परिमंडल और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के बीच परिवार नियोजन सामग्रियों के परिवहन एवं वितरण हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत डाक विभाग अपने इंडिया पोस्ट पार्सल नेटवर्क के माध्यम से राज्यभर के स्वास्थ्य केंद्रों तक सामग्रियों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। यह पहल “स्वस्थ झारखंड, सुखी झारखंड” के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगी।

          अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन न केवल स्वास्थ्य से जुड़ा कार्यक्रम है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक प्रगति का भी आधार है। उन्होंने झारखंड को पुरुष सहभागिता आधारित परिवार नियोजन में आदर्श राज्य बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा और राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. पुष्पा ने भी अपने विचार रखे।
          अंत में, राज्यभर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों एवं संस्थानों को सम्मानित किया गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एनएचएम झारखंड एमओयू परिवार नियोजन झारखंड पुरुष नसबंदी अभियान सुरक्षित मातृत्व अभियान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.