Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 22:42
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»आस्था का सम्मान, विकास और गरीबों का कल्याण केवल एनडीए ही कर सकता है – योगी आदित्यनाथ
    Headline

    आस्था का सम्मान, विकास और गरीबों का कल्याण केवल एनडीए ही कर सकता है – योगी आदित्यनाथ

    today post liveBy today post liveNovember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Araria News:- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अररिया जिले के सिकटी स्थित धर्मगंज मेला मैदान और नरपतगंज हाई स्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा की।

    सभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आस्था का सम्मान, विकास और गरीबों का कल्याण केवल एनडीए सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा, वह करके दिखाया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

    योगी ने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर की लड़ाई चल रही थी, तब बिहार के रामभक्त रामलला के मंदिर निर्माण के लिए नारा लगाते हुए पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर हमला करते हुए कहा कि ये वही दल हैं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर इसे रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और राजद दोनों ने ही रामभक्तों पर लाठियां चलवाई थीं।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है। वहाँ महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, निषाद राज के नाम पर रेन बसेरा और माता शबरी के नाम पर प्रसाद गृह बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति और विरासत के सम्मान का प्रतीक है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या धाम का दौरा करेंगे, जहाँ भगवान श्रीराम और माता जानकी विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी में माता जानकी का भव्य मंदिर भी बनवाया जा रहा है।

    उत्तर प्रदेश की व्यवस्था का जिक्र करते हुए योगी ने कहा, “हमारे राज्य में साढ़े आठ साल से न कर्फ्यू है, न दंगा। यूपी में सब चंगा है — और यही एनडीए की गारंटी है।”

    बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान पर प्रकाश डालते हुए योगी ने कहा कि यह भूमि मां जानकी, महात्मा बुद्ध और भगवान महावीर की है। बिहार ने देश को डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर, आर्यभट्ट, चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य जैसे महान व्यक्तित्व दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि बिहार के विकास से ही भारत का विकास जुड़ा हुआ है। “अगर बिहार में स्वर्ण युग आता है, तो भारत में भी स्वर्ण युग आएगा,” उन्होंने कहा।

    योगी ने कांग्रेस और राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने समाज को जाति के नाम पर बांटने का काम किया, जिससे बिहार में अराजकता और पिछड़ापन बढ़ा। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के शासन ने बिहार को फिर से विकास की राह पर लाने का काम किया है।

    उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार हर महीने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन, और 4 करोड़ लोगों को आवास दे रही है।

    सभा में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, देबू सिंह चौहान, विजय कुमार मंडल, देवंती यादव, राजेश चंद्र झा, आदित्य नारायण झा, और अरुण कुमार सिंह समेत कई नेताओं ने भी संबोधन किया

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.