Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 16:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जेपी नड्डा का दावा – बिहार में एनडीए की 160+ सीटों के साथ बनेगी सरकार
          Headline

          जेपी नड्डा का दावा – बिहार में एनडीए की 160+ सीटों के साथ बनेगी सरकार

          today post liveBy today post liveNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:- पहले चरण के मतदान के बाद बिहार में एनडीए की संभावित जीत को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता ने विकास, स्थिरता और नीतीश कुमार के नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया है।

          एक चैनल को दिए इंटरव्यू में नड्डा ने कहा कि “मैं पहले भी आश्वस्त था और अब पूरी तरह से विश्वास है कि एनडीए 160 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगा।” उन्होंने कहा कि बिहार में कहीं भी एंटी-इनकंबेंसी नहीं दिख रही, बल्कि हाई वोटिंग प्रतिशत प्रो-इनकंबेंसी का संकेत है।

          नड्डा ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि महागठबंधन के नेताओं के 300 करोड़ रोजगार जैसे वादे हास्यास्पद और अंतिम समय में जनता को भ्रमित करने का प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसे झूठे वादों पर भरोसा नहीं करती, क्योंकि विपक्ष की क्रेडिबिलिटी खत्म हो चुकी है।

          उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उसे विकास और स्थिरता चाहिए। एनडीए की सरकार ने बिहार में कानून-व्यवस्था बहाल की है और अब कोई ‘जंगलराज’ जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने मुकामा हत्याकांड और शिल्पी गौतम केस का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में प्रशासन अपराध में लिप्त था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

          विपक्षी दलों के डीप स्टेट और वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है। “विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता इसका जवाब दे रही है। राहुल गांधी जैसे नेता विदेश जाकर भारत की संस्थाओं के खिलाफ समर्थन मांगते हैं, जो गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है,” नड्डा ने कहा।

          एनडीए की रणनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि टिकट वितरण और उम्मीदवार चयन में पूरी पारदर्शिता रखी गई है। कुछ बागी उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन वे नतीजे पर असर नहीं डाल पाएंगे।

          जेपी नड्डा ने दावा किया कि “बिहार में स्थिर और मजबूत सरकार बनेगी। जनता ने विकास और भरोसेमंद नेतृत्व को चुना है। यही एनडीए की जीत की गारंटी है।”

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एनडीए 160 सीटें बिहार जेपी नड्डा बिहार चुनाव बयान बिहार चुनाव 2025 नतीजे बिहार में विकास और स्थिरता भाजपा एनडीए सरकार बिहार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.