Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 21:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के राजनीतिक डीएनए की परीक्षा, राघोपुर से मोकामा तक हाई-प्रोफाइल मुकाबले
          Headline

          बिहार के राजनीतिक डीएनए की परीक्षा, राघोपुर से मोकामा तक हाई-प्रोफाइल मुकाबले

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 6, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

            लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा में उतरा बिहार, ‘बाहुबल बनाम बदलाव’ का मुकाबला- बाहुबली भी चुनाव मैदान में, तेजस्वी और तेज प्रताप की सीटों पर सबकी निगाहें

          Patna News:  बिहार में पहले चरण के मतदान के साथ सियासी संग्राम की असली परीक्षा शुरू हो गई है। प्रथम चरण के मतदान में गुरुवार सुबह 7 बजे से ही मतदाता 18 जिलों की 121 सीटों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लेकिन, इस बार का मुकाबला सिर्फ उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि बाहुबल और परिवारवाद बनाम जनमत के बीच है।

          राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह चुनाव बिहार के राजनीतिक डीएनए की परीक्षा है। क्या जनता पुरानी परम्पराओं को दोहराएगी या नई सोच को रास्ता देगी? पहले चरण में बाहुबली उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इनमें से कई जेल से या जमानत पर चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ सीटें ऐसी हैं जहां बंदूक की छाया अब भी लोकतंत्र के सिर पर मंडरा रही है। वहीं, आरजेडी के दो सगे भाई तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की सीटें भी इसी चरण में हैं, इसलिए राजनीतिक तापमान और बढ़ा हुआ है। एक तरफ राजनीति में अपराध का चेहरा बने नेता वोट मांग रहे हैं तो दूसरी तरफ युवा चेहरे बदलाव की बात कर रहे हैं।

          तेजस्वी-तेज प्रताप बनाम सत्ता समीकरण

          इस चरण में तेजस्वी यादव (राघोपुर) और तेज प्रताप यादव (महुआ) की सीटें सबसे चर्चित हैं। राघोपुर में भाजपा के सतीश कुमार यादव ने लालू परिवार की विरासत को सीधी चुनौती दी है। वहीं, महुआ में तेज प्रताप के सामने आरजेडी के बागी मुकेश कुमार रोशन और लोजपा के संजय सिंह हैं। दोनों सीटें यादव परिवार की साख से जुड़ी हैं, इसलिए इस चरण का राजनीतिक तापमान बाकी चरणों से अधिक है।

          मोकामा: लोकतंत्र की चौखट पर बाहुबल की चुनौती

          मोकामा सीट पर हमेशा की तरह बाहुबल की राजनीति की छाया गहरी है। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद यह इलाका फिर सुर्खियों में आया है। यहां आरजेडी की वीणा देवी और बाहुबली छवि वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह आमने-सामने हैं। स्थानीय मतदाता कह रहे हैं कि अब मोकामा तय करेगा कि डर चलेगा या विचार।

          तारापुर और अलीनगर में नए समीकरण

          तारापुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और आरजेडी के अरुण कुमार आमने-सामने हैं। यह सीट एनडीए के मनोबल की कसौटी बन गई है। वहीं, अलीनगर में भाजपा उम्मीदवार लोक गायिका मैथिली ठाकुर का सामना आरजेडी के विनोद मिश्रा से है। यहां मुकाबला केवल दलों का नहीं, बल्कि युवा बनाम अनुभव की विचारधारा का प्रतीक है।

          बिहार की जनता दे रही है सियासत को दिशा

          विश्लेषकों का कहना है कि आज का मतदान बिहार की राजनीतिक दिशा और सत्ता समीकरणों को बहुत हद तक तय करेगा। बाहुबली प्रभाव वाले जिलों में जनता का रुझान यह संकेत देगा कि क्या बिहार सच में बदलना चाहता है या फिर पुराना समीकरण ही दोहराया जाएगा। तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से मैदान में हैं। जबकि तेज प्रताप महुआ से अपनी सीट बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। दोनों के सामने बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के प्रत्याशी सधी हुई रणनीति के साथ उतरे हैं।

          जनता का मूड : बदलाव या दोहराव

          राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि बाहुबलियों के प्रभाव वाले जिलों में जनता का रुझान इस चुनाव की दिशा तय करेगा। मतदान केंद्रों पर युवाओं की लंबी कतारें इस संकेत की तरह दिख रही हैं कि बिहार डर और दबदबे की राजनीति से थक चुका है। लोग कह रहे हैं कि अब वोट डर से नहीं, विचार से पड़ेगा।

          बदलाव और बाहुबल की जकड़न से मुक्ति के संकेत दे रहे मतदाता मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन कई जिलों में मतदाताओं की कतारें यह संकेत दे रही हैं कि जनता इस बार बदलाव और बाहुबल की जकड़न से मुक्ति दोनों चाहती है। बिहार की राजनीति में पहली बार इतने स्पष्ट रूप से ‘बाहुबल बनाम बदलाव’ का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

          क्यों नहीं मिट पा रहा बाहुबलियों का असर

          बिहार में राजनीति और अपराध का गठजोड़ दशकों पुराना है। राजनीतिक दल जानते हैं कि स्थानीय दबदबा, जातीय संतुलन और डर की मनोवृत्ति कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाती है। प्रशासनिक सख्ती और युवाओं के बढ़ते राजनीतिक जागरण के बावजूद बाहुबली चेहरों की मौजूदगी बताती है कि बदलाव की राह अब भी कठिन है। लेकिन, इस बार जनता के मूड में एक फर्क है। लोग कह रहे हैं कि अब डर नहीं, दिशा चुननी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bahubali vs Janmat Bihar Assembly Elections 2025 Bihar Politics Analysis First Phase Voting Tejashwi Yadav Tej Pratap Yadav तेजस्वी यादव तेज प्रताप यादव पहला चरण मतदान बाहुबली बनाम जनमत बिहार राजनीति विश्लेषण बिहार विधानसभा चुनाव 2025
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.