Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 4 November 2026 || 22:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पत्थर खदान उद्घाटन में पुलिस और ग्रामीणों में हुए हिंसक झड़प में आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी, 11 ग्रामीण हिरासत में
          Headline

          पत्थर खदान उद्घाटन में पुलिस और ग्रामीणों में हुए हिंसक झड़प में आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी, 11 ग्रामीण हिरासत में

          today post liveBy today post liveNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:- जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू में बुधवार से शुरू हुए स्टोन माइंस के उदघाटन कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

          दो पुलिस जवानों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अन्य का इलाज घटनास्थल पर किया गया। घटनास्थल से 11 ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें आठ महिलाएं शामिल हैं। इस बीच पुलिस सुरक्षा में माइंस की गतिविधियाें से जुडे कार्यों को शुरू करा दिया गया।

          जानकारी के अनुसार बुधवार से माइंस क्षेत्र में खनन कार्य शुरू होना था। उदघाटन कार्यक्रम होना था। खनन कार्य को लेकर ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे थे। सुबह पहाड़ पर पहुंचने के क्रम में अचानक घात लगाए ग्रामीणों ने हमला कर दिया। सभी पारंपरिक हथियारों से लैस थे।

          इस क्रम में जैप-8 लेस्लीगंज के हवलदार महेन्द्र कुमार दुबे, अखिलेश कुमार, लेस्लीगंज थाना के एएसआई सचिदानंद शर्मा, सतरबवा के सुधीर सिंह सहित जख्मी हो गए। रोड़ेबाजी में भी उन्हें चोट आयी।

          हवलदार महेन्द्र कुमार दुबे और अखिलेश कुमार को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियाें की तैनाती की गयी है। माइंस क्षेत्र में पुलिस कैंप स्थापित किया गया है।

          मौके पर प्रशिक्षु आइएएस हिमांशु लाल, लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज झा, प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन, राजेश यादव, लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उतम कुमार राय मुख्य रूप से मौजूद थे। मजिस्ट्रेट के रूप में संजीत कुमार और राजन कुमार सिंह मौजूद थे।

          पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उदघाटन कार्यक्रम हुआ। माइंस क्षेत्र में संपर्क मार्ग बनाया गया और अन्य कार्य हुए। खनन कार्य भी जल्द शुरू होने की संभावना है।

          इधर, ग्रामीणों के एक वर्ग ने माइंस से रोजगार और क्षेत्र में विकास होने की उम्मीद भी जतायी है। वहीं, विरोध कर रहे लोग आरोप लगा रहे हैं कि उनकी बात सुने बिना प्रशासन खनन कार्य आगे बढ़ा रहा है। मौके पर बताया गया कि रेवारातू क्षेत्र में श्री विनायक कंस्ट्रक्शन को वर्ष 2024 में माइंस लीज प्राप्त हुई थी। इस पर कुछ ग्रामीणों ने झारखंड उच्च न्यायालय में पीआईएल दायर की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद भी स्थानीय स्तर पर विरोध जारी है।

          माइंस संचालक की ओर से कई दौर की बैठकों के बावजूद विवाद का हल नहीं निकल पाया है। इधर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          November 4, 2026

          तीसरी बेटी के जन्म के बाद कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चारों अस्पताल में भर्ती

          November 4, 2026

          जाली नोट और हवाला कनेक्शन की जांच में हजारीबाग पहुंची NIA, दो घरों को खंगाला

          November 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          तीसरी बेटी के जन्म के बाद कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चारों अस्पताल में भर्ती

          जाली नोट और हवाला कनेक्शन की जांच में हजारीबाग पहुंची NIA, दो घरों को खंगाला

          धनतेरस पर बन रहे कई शुभ संयोग,मिथुन-सिंह समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत,प्रदोष काल में खरीदारी करना होगा शुभ

          हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- प्रधानमंत्री बनना है तो बांग्लादेश जाकर आजमाएं किस्मत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.