Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 7 June 2026 || 06:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दुलारचंद यादव हत्याकांड में जदयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
          Headline

          दुलारचंद यादव हत्याकांड में जदयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

          today post liveBy today post liveNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:-  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा की राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जदयू उम्मीदवार और पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम ने उन्हें बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट से हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके दो करीबी सहयोगियों – मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम – को भी पकड़ा है। तीनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

          यह कार्रवाई 30 अक्टूबर को मोकामा के तारतर गांव में हुए विवाद से जुड़ी है। दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद 75 वर्षीय दुलारचंद यादव का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने और गंभीर चोटों के निशान की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर मौजूद थे, जिसके बाद उन्हें मुख्य आरोपी बनाया गया।

          दुलारचंद यादव मोकामा के प्रभावशाली नेता माने जाते थे। वे कई बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे। इस बार वे जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। चुनावी माहौल के बीच हुई इस घटना ने स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है।

          अनंत सिंह पहले भी कई गंभीर मामलों में आरोपित रह चुके हैं, लेकिन इस बार चुनावी मौसम में हुई उनकी गिरफ्तारी ने जदयू और एनडीए गठबंधन के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

          आज की कोर्ट पेशी में यह तय होगा कि अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा या नहीं। मोकामा और आसपास के इलाकों में इस घटनाक्रम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अनंत सिंह गिरफ्तारी जदयू उम्मीदवार आरोप दुलारचंद यादव हत्याकांड बिहार विधानसभा चुनाव घटना मोकामा चुनाव विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          June 6, 2026

          Rajya Sabha Election: झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, चार नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र, बढ़ी चर्चा

          June 6, 2026

          15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मिली भारतीय टीम में जगह, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

          June 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          Rajya Sabha Election: झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, चार नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र, बढ़ी चर्चा

          15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मिली भारतीय टीम में जगह, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

          भाजपा उम्मीदवार बने पवन सिंह 8 जून को भरेंगे नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.