Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 22:48
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी और अमित शाह सहित कई नेताओ ने दी श्रद्धांजलि
    Headline

    अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी और अमित शाह सहित कई नेताओ ने दी श्रद्धांजलि

    today post liveBy today post liveOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    New Delhi:- भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और राजनीति दोनों क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि असरानी एक प्रतिभाशाली और बहुमुखी कलाकार थे, जिन्होंने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। उनका योगदान भारतीय सिनेमा में सदैव याद रखा जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि असरानी ने जीवनभर लोगों को हंसाया और उनका निधन अत्यंत दुखद है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें कॉमिक टाइमिंग और बहुमुखी प्रतिभा का उस्ताद बताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि असरानी ने दशकों तक लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। अशोक गहलोत ने कहा कि ‘शोले’ में अपने यादगार किरदार से असरानी ने फिल्म प्रेमियों के दिलों में जगह बनाई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनकी सहज हास्य कला और शानदार करियर का स्मरण करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की।

    बॉलीवुड के सितारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता अनुपम खेर ने बताया कि असरानी सिर्फ हास्य अभिनेता नहीं, बल्कि एक उम्दा शिक्षक भी थे। एफटीआईआई में पढ़ाने और कई कलाकारों को मार्गदर्शन देने के कारण उन्होंने नई पीढ़ी को भी प्रभावित किया। अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा कि असरानी की कॉमिक टाइमिंग बेजोड़ थी और उनकी मुलाकात हाल ही में हुई थी, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।

    गोवर्धन असरानी के निधन से भारतीय फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके बेजोड़ हास्य और बहुमुखी अभिनय की याद हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अभिनेता असरानी निधन गोवर्धन असरानी शोक पीएम मोदी असरानी श्रद्धांजलि बॉलीवुड कलाकार असरानी हास्य अभिनेता असरानी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    March 11, 2026

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.