Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 14:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लाइन डीएसपी के उत्पीड़न से परेशान सिपाही ने की आत्महत्या, आईजी ने शुरू की जांच
          Headline

          लाइन डीएसपी के उत्पीड़न से परेशान सिपाही ने की आत्महत्या, आईजी ने शुरू की जांच

          today post liveBy today post liveOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:- नवादा पुलिस केंद्र में पदस्थापित सिपाही अमित कुमार (बैज संख्या 195) ने कथित रूप से अधिकारियों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। रविवार को पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) छत्र नील सिंह ने रविवार से जांच शुरू कर दी है।

          सूत्रों के अनुसार, सिपाही अमित ने आत्महत्या से पहले पुलिस अधीक्षक (एसपी) को संबोधित सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें लिखा है कि लाइन डीएसपी और प्रभारी इंस्पेक्टर नए सिपाहियों से पाँच-पाँच सौ रुपये वसूल कर उन्हें देने का दबाव बना रहे थे। अमित के इनकार करने पर उसे 10 अक्टूबर की निर्धारित छुट्टी पर जाने से रोक दिया गया, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार थी।

          सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख है कि जब उन्होंने हेडक्वार्टर डीएसपी से शिकायत की, तो उन्होंने फोन कर छुट्टी देने का निर्देश दिया। इसके बावजूद लाइन डीएसपी ने धमकाते हुए कहा – “तुम ज्यादा काबिल मत बनो, तुम्हें मैं बर्बाद कर दूंगा, सस्पेंड करवा दूंगा।”

          इसी मानसिक दबाव में आकर शनिवार को अमित ने पुलिस लाइन के निकट अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही आईजी छत्र नील सिंह स्वयं नवादा पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और कई बिंदुओं पर जांच शुरू की।

          इस बीच, पुलिस मेंस एसोसिएशन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।घटना के बाद पुलिस कर्मियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

          सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी इंस्पेक्टर और लाइन डीएसपी पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अमित को जातिसूचक गालियां दीं, जिससे वह गहरे सदमे में चला गया। अंततः, उत्पीड़न और मानसिक दबाव ने उसे अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिए मजबूर कर दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.