Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 06:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आरपीएफ की टीम ने मालगाड़ी रोककर चावल चोरी करते चार युवक को किया गिरफ्तार, 101 बोरा चावल जब्त
          Headline

          आरपीएफ की टीम ने मालगाड़ी रोककर चावल चोरी करते चार युवक को किया गिरफ्तार, 101 बोरा चावल जब्त

          today post liveBy today post liveOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chaibasa News:- पश्चिमी सिंहभूम जिले में मालगाड़ी से चावल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मनोहरपुर आरपीएफ ने शुक्रवार तड़के चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई चक्रधरपुर रेल मंडल के महादेवशाल और गोईलकेरा स्टेशन के बीच की गई, जहां आरोपितों ने मालगाड़ी को रोककर अनाज की बोरियां उतारनी शुरू कर दी थीं।

          सूत्रों के मुताबिक, यह मालगाड़ी बोकारो से गुजर रही थी। आरोपितों ने पहले ट्रेन का प्रेशर ड्रॉप खोलकर उसे बीच रास्ते में रोक दिया और फिर बोरियों में भरे चावल को उतारकर टाटा मैजिक वाहनों में लादने लगे। इसी दौरान गुप्त सूचना पर मनोहरपुर आरपीएफ प्रभारी आर.के. पांडे और एसआई जे.एन. मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस टीम के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई, जिसमें कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि चार लोगों को मौके से पकड़ लिया गया।

          आरपीएफ ने घटनास्थल से तीन वाहन – दो टाटा मैजिक सवारी गाड़ियां और एक मालवाहक वाहन जब्त किया है। साथ ही, जमीन पर रखी और वाहनों में लदी कुल 101 बोरी चावल जब्त की गई। पकड़े गए चारों आरोपी चक्रधरपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो पेशे से टाटा मैजिक चालक हैं।

          आरपीएफ अधिकारियों का मानना है कि यह कोई संगठित चोरी गिरोह है, जो लंबे समय से इस रेलखंड पर सक्रिय है। टीम फरार आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

          फिलहाल, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी किए गए चावल की आपूर्ति कहां की जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं। आरपीएफ ने कहा कि इस प्रकार की संगठित चोरी रोकने के लिए निगरानी और गश्ती को और मजबूत किया जाएगा।

          चक्रधरपुर रेल मंडल चोरी पश्चिमी सिंहभूम आरपीएफ कार्रवाई महादेवशाल गोईलकेरा अपराध मालगाड़ी चावल चोरी मालगाड़ी रोककर चोरी मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          September 17, 2026

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          September 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.