Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 4 November 2026 || 18:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सड़क हादसे में बच्चे सहित दो की दर्दनाक मौत, दुर्घटना में युवक की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश किया सड़क जाम
          Headline

          सड़क हादसे में बच्चे सहित दो की दर्दनाक मौत, दुर्घटना में युवक की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश किया सड़क जाम

          today post liveBy today post liveOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:- झारखंड के पलामू जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। एक हादसे में चार वर्षीय मासूम की जान चली गई, जबकि दूसरे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

          पहली घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुल्हर गांव की है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रवीन्द्र राम का चार वर्षीय पुत्र मयानंद राम आंगनबाड़ी केंद्र जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूली बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।

          दूसरी घटना पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई बस स्टैंड के पास गुरुवार रात की है। यहां ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में 20 वर्षीय अभिजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डालटनगंज से रांची ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अभिजीत चतरा जिले के हंटरगंज बहेरी गांव का रहने वाला था और अपने परिवार का इकलौता पुत्र था।

          युवक की मौत की खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पांकी के भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर करीब दो घंटे बाद सड़क जाम खत्म कराया।

          दोनों हादसों से क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

          झारखंड रोड एक्सीडेंट पलामू ताजा खबर पलामू सड़क हादसा पांकी ट्रैक्टर बाइक टक्कर हुसैनाबाद बस दुर्घटना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          घर में सो रहे मां-बेटे को उतारा मौ/त के घाट,बड़े बेटे और बहू को पुलिस ने लिया हिरासत में

          November 4, 2026

          चतरा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

          November 3, 2026

          अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,टाटा हैरियर कार से मिले 19,250 कारतूस , तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

          November 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          घर में सो रहे मां-बेटे को उतारा मौ/त के घाट,बड़े बेटे और बहू को पुलिस ने लिया हिरासत में

          चतरा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा ने की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

          अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,टाटा हैरियर कार से मिले 19,250 कारतूस , तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

          पंजाब से मुजफ्फरपुर पहुंची 1 कारेड़ के शराब की खेप जब्त, तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

          सीवान में कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार, चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.