Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 02:01
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»वॉलीबॉल विवाद में निकाली गई पिस्टल,लोडेड पिस्तौल के साथ पांडे गिरोह के शूटर समेत दो गिरफ्तार
    Headline

    वॉलीबॉल विवाद में निकाली गई पिस्टल,लोडेड पिस्तौल के साथ पांडे गिरोह के शूटर समेत दो गिरफ्तार

    today post liveBy today post liveOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh News:- झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार की शाम वॉलीबॉल के खेल से शुरू हुआ मामूली झगड़ा एक बड़ी आपराधिक वारदात में बदलने वाला था, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आ गई। पुलिस ने इस दौरान पांडे गिरोह के कुख्यात शूटर इरफान उर्फ रेहान उर्फ छोटू और उसके सहयोगी राजेश साव उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर लिया।

    एसपी अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पतरातू ब्लॉक परिसर में खेल के दौरान विशाल राम और आकाश कुमार के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद आकाश के चाचा राजेश साव ने बदला लेने के लिए पांडे गिरोह से संपर्क किया और अपराधियों को बुलाकर हमला करने की योजना बनाई।

    जैसे ही पुलिस को खूनी संघर्ष की भनक लगी, एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सांकूल गांव के आम बगीचे में छापेमारी की, जहां अपराधी किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो अपराधियों को दबोच लिया, जबकि चार-पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

    गिरफ्तार इरफान के पास से 7.65 एमएम की लोडेड देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि इरफान का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बड़कागांव, बरकाकाना रेलवे स्टेशन और पतरातू थाने में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    एसपी अजय कुमार ने कहा कि इरफान, पांडे गिरोह का सक्रिय सदस्य है और क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    झारखंड पुलिस कार्रवाई पतरातू क्राइम अपडेट पांडे गिरोह शूटर गिरफ्तार रामगढ़ अपराध समाचार वॉलीबॉल विवाद झगड़ा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.