Katihar News:– कटिहार पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर अमरजीत कुमार उर्फ अमरेश चौधरी की हत्या का खुलासा करते हुए दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में राहुल पासवान, पिता दिलीप पासवान, शितला स्थान थाना सहायक मुकेश तिवारी उर्फ जैकी तिवारी, पिता प्रह्लाद तिवारी, रजत टोला मिरचाईवाड़ी थाना सहायक शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, मृतक अमरजीत कुमार का सेमरा बागान क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसकी हत्या की गई। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ा गया।
पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन शामिल था।
गिरफ्तार आरोपी मुकेश तिवारी का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ 2017 और 2018 में भी केस दर्ज हैं। पुलिस अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

