WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Bhagalpur News:- जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेशी चौक के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित ऑटो ने सड़क किनारे जा रहे राहुल कुमार नामक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुलतानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताई और बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई।
हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में मातम का माहौल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

