Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 09:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह 2500 पेंशन : प्रियंका गांधी
          Headline

          बिहार में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह 2500 पेंशन : प्रियंका गांधी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          • ठेकेदारी में पिछड़े वर्ग को 50% आरक्षण का वादा

          • गांधी मैदान मोतिहारी में प्रियंका गांधी का BJP पर बड़ा हमला

          Motihari News:  कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में आयोजित हर घर अधिकार यात्रा में जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार की डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जनता के रोजगार, जमीन और अधिकारों की “चोरी” की है और अब चुनाव नजदीक आते देख वोट खरीदने की कोशिश कर रही है।

          प्रियंका गांधी ने सभा में महिलाओं और युवाओं को लेकर कई बड़े वादे किए। उन्होंने घोषणा की कि अगर बिहार में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हर महिला को हर माह 2500 रुपये पेंशन दी जाएगी। साथ ही, ठेकेदारी में पिछड़े वर्गों को 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का वादा भी किया।

          उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों से सत्ता में रही सरकार ने कभी महिलाओं और युवाओं के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। “अब चुनाव आते ही दस हजार रुपये देने लगे हैं। सवाल यह है कि पहले क्यों नहीं दिया? यह केवल वोट खरीदने की कोशिश है।”

          प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि वहां भाजपा सरकार युवाओं को न तो समय पर डिग्री दे रही है और न ही रोजगार। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेसनीत सरकार ने हमेशा शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम किया है। “कांग्रेस सरकार बीमार लोगों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये तक की मदद देती है और महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराती है।”

          बिहार को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो राज्य में अंग्रेजी आधारित सरकारी स्कूल खोले जाएंगे, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और पलायन की समस्या खत्म की जाएगी। साथ ही, बंद पड़ी चीनी मिलें और फैक्ट्रियां फिर से चालू कराई जाएंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा होगा।

          सभा में प्रियंका गांधी ने सभी महिलाओं को बहन कहकर संबोधित किया और अपील की कि इस बार “झांसे” में न आएं। उन्होंने कहा, “बापू की इस धरती पर आकर मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। हमारे पूर्वजों और परिवार ने देश की आज़ादी और संविधान बचाने के लिए कुर्बानियां दी हैं। कांग्रेस उसी विरासत को आगे बढ़ा रही है। राहुल गांधी सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि आपके अधिकारों और संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं।”

          जनसभा में बड़ी संख्या में जुटी भीड़ के सामने प्रियंका गांधी ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में बिहार की जनता कांग्रेस पर भरोसा जताएगी और नई दिशा में कदम बढ़ाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          50% reservation in contracting Bihar Congress promises Congress women pension Gandhi Maidan Motihari rally Priyanka Gandhi Bihar elections कांग्रेस महिलाओं को पेंशन गांधी मैदान मोतिहारी रैली ठेकेदारी में 50% आरक्षण प्रियंका गांधी बिहार चुनाव बिहार कांग्रेस वादे
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.