चतरा।
नववर्ष की तड़के सुबह शुक्रवार को पुलिस को अफीम तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में दूसरी बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने छापेमारी कर अंतरराज्यीय तस्कर मो. इरफान को गिरफ्तार करते हुए लगभग दो किलो अफीम बरामद किया है। सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के समीप से पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गिरोह का तस्कर मो. इरफान को गिरफ्तार किया गया। उन्होने बताया की तस्कर के पास से होंडा एक्टिवा स्कूटी भी जप्त की गई है। उन्होंने बताया कि बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है। उल्लेखनीय हो की गत बुधवार को पुलिस ने एक आठ किलो अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था।


