Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 23:28
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड में 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन,देवघर से रांची तक आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
    Headline

    झारखंड में 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन,देवघर से रांची तक आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

    today post liveBy today post liveSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:-  झारखंड सरकार ने गुरुवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस बदलाव से रांची समेत राज्य के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। वहीं, मौजूदा रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी पद पर भेजा गया है।

    सबसे बड़ा बदलाव राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर हुआ है। उन्हें सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है। वे जैप एडीजी और प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगी।

    इसके अलावा कई आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रांची आईजी मनोज कौशिक अब सीआईडी के आईजी होंगे, जबकि बोकारो आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को मानवाधिकार आईजी बनाया गया है। दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी का प्रभार दिया गया है।

    जोनल स्तर पर भी व्यापक फेरबदल हुआ है। बोकारो जोनल आईजी का जिम्मा अब सुनील भास्कर संभालेंगे, जबकि दुमका जोनल आईजी का प्रभार पटेल मयूर कन्हैयालाल को दिया गया है। इसी तरह डीआईजी संजीव कुमार को एसआईबी का डीआईजी बनाया गया है।

    एसपी स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर, सौरभ को देवघर एसपी, अमित रेनू को चाईबासा एसपी, पारस राणा को सिटी एसपी रांची और राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया है।

    इन तबादलों से राज्य की पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार का कहना है कि इस कदम से प्रशासनिक कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    झारखंड आईपीएस तबादला झारखंड पुलिस अधिकारियों की लिस्ट झारखंड पुलिस ट्रांसफर 2025 डीजीपी अनुराग गुप्ता एसीबी रांची एसएसपी राकेश रंजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.