Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 15:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रांची से गिरफ्तार आतंकी अशरफ दानिश केस में दिल्ली स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई,आतंकी दानिश का सीन रिक्रिएशन
          Headline

          रांची से गिरफ्तार आतंकी अशरफ दानिश केस में दिल्ली स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई,आतंकी दानिश का सीन रिक्रिएशन

          today post liveBy today post liveSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:- रांची से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अशरफ दानिश मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को जांच की रफ्तार तेज कर दी। टीम ने दानिश को रांची और बोकारो जिले के पेटरवार में ले जाकर घटनास्थलों का सीन रिक्रिएट किया। जांच एजेंसी ने बताया कि दानिश ने पेटरवार के एक बीज भंडार से विस्फोटक बनाने के लिए जरूरी सामग्री खरीदी थी। इस कारण पुलिस टीम ने उसे वहां ले जाकर दुकानदार से पूछताछ की और दुकान तथा आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की। इसके अलावा, टीम ने रांची के तबराक लॉज का भी दौरा किया, जहां से दानिश को गिरफ्तार किया गया था। लॉज से दानिश के कपड़े जब्त किए गए। लॉज संचालक तबराक ने पुष्टि की कि टीम केवल कपड़े लेकर गई और उस दौरान दानिश भी उनके साथ मौजूद था।

          दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि अशरफ दानिश पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का सेंट्रल लीडर था। उसे गजवा लीडर का पद मिला हुआ था और उसका कोड नेम “सीईओ” रखा गया था। दानिश भारत में खिलाफत घोषित करने और गंभीर आतंकी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

          उल्लेखनीय है कि दानिश को 10 सितंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रांची के तबराक लॉज से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अदालत से 12 दिनों तक की रिमांड मंजूर की गई, जिसके तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

          स्पेशल सेल का मानना है कि दानिश से जुड़े और भी कई अहम राज़ सामने आ सकते हैं। यही वजह है कि केस को मजबूत करने के लिए सीन रिक्रिएशन से लेकर गवाहों और दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि दानिश कोई साधारण सदस्य नहीं, बल्कि आतंकी नेटवर्क का बड़ा चेहरा था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अशरफ दानिश आतंकी केस तबराक लॉज गिरफ्तारी पाकिस्तान नेटवर्क आतंकी पेटरवार विस्फोटक खरीद रांची स्पेशल सेल जांच
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.