Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 20:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ट्रक चालक से घूस लेते एएसआई वीडियो वायरल, एसपी ने एएसआई को किया निलंबित
          Headline

          ट्रक चालक से घूस लेते एएसआई वीडियो वायरल, एसपी ने एएसआई को किया निलंबित

          today post liveBy today post liveSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:-  झारखंड के पलामू जिले में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नावाबाजार थाना अंतर्गत रात्रि गश्ती दल के प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राजेश बैठा का एक संदिग्ध वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कदम उठाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। यह मामला 16 सितंबर की रात का है, जब गश्ती के दौरान एएसआई राजेश बैठा को एक ट्रक चालक से अवैध धनराशि लेते हुए कैमरे में कैद किया गया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसकी सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन तक व्हाट्सएप के माध्यम से पहुंची।

          घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच की जिम्मेदारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विश्रामपुर को सौंपी। जांच रिपोर्ट में वीडियो की पुष्टि की गई और इसे अनुशासनहीन एवं संदिग्ध आचरण करार दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को एसपी ने राजेश बैठा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

          सिर्फ यही नहीं, एसपी ने नावाबाजार थाना में पहले से तैनात पूरे सशस्त्र बल को हटाकर पुलिस केंद्र में बुलाने का निर्देश दिया और उनकी जगह नए जवानों की प्रतिनियुक्ति का आदेश भी दिया है। इस कदम का उद्देश्य गश्ती व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखना है।

          पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी की संदिग्ध गतिविधि या भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत हो तो तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 7070452955 पर संपर्क करें। शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

          इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में पलामू पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

          घूसखोरी वीडियो वायरल नावाबाजार थाना घूसकांड पलामू एएसआई निलंबित पलामू पुलिस कार्रवाई भ्रष्टाचार पर एसपी कार्रवाई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.