Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 12:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»विश्वकर्मा पूजा पर श्रमिकों और युवाओं के लिए नीतीश सरकार की बड़ी सौगात 16 लाख श्रमिकों को दिया 802 करोड़ का लाभ
          Headline

          विश्वकर्मा पूजा पर श्रमिकों और युवाओं के लिए नीतीश सरकार की बड़ी सौगात 16 लाख श्रमिकों को दिया 802 करोड़ का लाभ

          today post liveBy today post liveSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:- बिहार में विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रमिकों और युवाओं को बड़ी सौगात दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि राज्य के 16 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों को ‘वार्षिक वस्त्र सहायता योजना’ के तहत 802 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।

          बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 16,04,929 श्रमिकों को इस योजना का लाभ मिला है। हर श्रमिक के खाते में 5 हजार रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की गई है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और श्रमिक परिवारों की आर्थिक मदद करना और उन्हें बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहारा देना है।

          इसी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए भी एक नई पहल की शुरुआत की है। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ के तहत एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME), सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा।

          सरकार का दावा है कि इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी, ताकि वे प्रशिक्षण लेते समय आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

          ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ खासतौर से 18 से 28 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं के लिए तैयार की गई है। इसमें विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को शामिल किया जाएगा और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर बेहतर रोजगार के अवसर दिलाने की कोशिश होगी।

          इन दोनों योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार श्रमिकों और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उनका लक्ष्य है कि बिहार का युवा आत्मनिर्भर बने और श्रमिकों को उनके अधिकार का लाभ सीधे मिले।

          नीतीश कुमार नई योजना बिहार इंटर्नशिप योजना बिहार श्रमिक योजना मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना विश्वकर्मा पूजा सौगात
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.