Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 14 June 2026 || 21:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा में रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर से जेवरात नगदी सहित लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी
          Headline

          कोडरमा में रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर से जेवरात नगदी सहित लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी

          today post liveBy today post liveSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Koderma News- कोडरमा जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। थाना क्षेत्र के दूधीमाटी इलाके में शुक्रवार देर रात चोरों ने सेवानिवृत्त बिजली विभाग के कर्मचारी विजय सिंह के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गृहस्वामी विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात तकरीबन 12 बजे तक परिवार के सभी सदस्य जगे हुए थे। उसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरों में सो गए। जिस कमरे को चोरों ने निशाना बनाया, उसमें आमतौर पर कोई नहीं सोता था। हर रोज की तरह विजय सिंह का भांजा बिपुल उस कमरे से बिस्तर निकालकर छत पर बने कमरे में सोने चला गया।

          सुबह जब बिपुल वापस उस कमरे में बिस्तर रखने आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने जोर से धक्का दिया। दरवाजा खुलने पर पाया कि दरवाजे के पीछे कुर्सी फंसी हुई थी और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

          बिपुल ने तुरंत अपनी मामी को आवाज दी और मामले की जानकारी दी। जब सभी परिवारजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि खिड़की टूटी हुई है। घर की अलमारी और बक्सों की जांच करने पर सामने आया कि लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो चुके हैं।

          परिवार ने इसकी सूचना तत्काल कोडरमा पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

          स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कोडरमा चोरी घटना कोडरमा पुलिस जांच दूधीमाटी चोरी खबर रिटायर्ड बिजली कर्मी घर चोरी लाखों के जेवरात चोरी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय

          June 14, 2026

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          June 14, 2026

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          June 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय

          रात में मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी-सम्राट चौधरी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.