Patna News:- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी माँ से संबंधित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वीडियो जारी करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। शुक्रवार को एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने ऐसा वीडियो जारी कर सार्वजनीक जीवन की मर्यादा की सबसे आखिरी डोर भी जोड़ दी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माता जी को अपशब्द कहे जाने पर तुरंत माफी मांगने के बजाय उसी अपमानजनक दुर्भावना के साथ अब प्रदेश कांग्रेस की ओर से एआई वीडियो जारी करना शर्मनाक है। ऐसा वीडियो जारी कर देश की सबसे पुरानी पार्टी ने सार्वजनिक जीवन की मर्यादा की आखिरी डोरी भी तोड़ दी। बिहार की जनता कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में जीरो पर आउट कर इस अपमान का जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि एक मां के अपमान का वीडियो जारी कर कांग्रेस ने कुबूल कर लिया है कि बिहार में राहुल गांधी की गाली-गलौज यात्रा के दौरान दरभंगा में महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहना कोई गलती या संयोग नहीं, बल्कि एक पूजनीय और दिवंगत माता के प्रति पार्टी की आधिकारिक सोच है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब और पिछड़ा विरोधी कांग्रेस पिछड़े समाज से आए प्रधानमंत्री मोदी को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, इसलिए गाली देने पर उतर आयी है। कांग्रेस के पेट में इसलिए दर्द हो रहा कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन गया, इसी सोच से पार्टी हताशा में डूबी है । —————


