Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 19:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड के बालू घाटों को माफियाओं व दलालों को सौंपना चाहती है हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी
          Headline

          झारखंड के बालू घाटों को माफियाओं व दलालों को सौंपना चाहती है हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

          today post liveBy today post liveSeptember 12, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:- झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के बालू घाटों की नीलामी के संबंध में बनाए गए नियमावली को लेकर हेमंत सोरेन सरकार को घेरा और बालू घाटों को माफियायों और दलालों के सौंपने की कोशिश का आरोप लगाया।

          बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को रांची के हरमू रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार झारखंड के बालू घाटों को पूरी तरह माफियाओं और दलालों को सौंपना चाहती है। राज्य सरकार माफियाओं, बिचौलियों, दलालों के इशारे पर काम कर रही है। ऐसा लगता है जैसे नियम माफिया, दलाल, बिचौलिए बना रहे और राज्य के मंत्री और वरीय पदाधिकारी उस पर आंख मूंद कर हस्ताक्षर कर रहे हैं।

          उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता, तो फिर राज्य सरकार स्थानीय युवकों व बेरोजगारों को निजी संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरी दिलाने, 25 लाख तक के ठेका पट्टा स्थानीय युवकों, बेरोजगारों को देने की बात करती। सरकार बालू घाटों की नीलामी, बंदोबस्ती के लिए ऐसी नियम बनाती है, जिसमें गरीब, बेरोजगार, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग भाग ही नहीं ले सकें।

          मरांडी ने कहा कि आज भले ही उच्च न्यायालय ने पेसा कानून नहीं लागू किए जाने के कारण बालू घाटों की नीलामी पर रोक लगाई है । लेकिन हेमंत सरकार की मंशा स्पष्ट हो गई कि यह सरकार ग्राम सभा को अधिकार नहीं देना चाहती और माफिया,दलालों के माध्यम से राज्य के खनिज संसाधनों को लूटना और लुटवाना चाहती है।

          उन्होंने कहा कि यह सरकार अब लूट का नया तरीका अपना रही। इसके तहत राज्य सरकार ने बालू घाटों को जिला स्तर पर समूह में बांटा है। जैसे गोड्डा जिला में 16 घाट ए समूह में हैं, जामताड़ा में 15 घाट ए में और 5 घाट बी समूह में,दुमका जिला में 14 घाट ए, 12 बी और 5 सी समूह में, सरायकेला के 4ए, 7बी समूह में, पूर्वी सिंहभूम में 3 ए और 2 बी, उसी प्रकार गिरिडीह जिले में 3 घाट ए, 2 घाट बी, 3 घाट सी, 6 घाट डी और 2 घाट ई समूह में शामिल हैं।

          उन्होंने कहा कि इसमें भी लूट का बड़ा खेल रचा गया है। पहले तो नीलामी की निविदा में आवेदन के लिए 15 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष के टर्न ओवर का शर्त लगाया गया। ठीक उसी प्रकार जैसे कि शराब ठेका के लिए 25 लाख रुपये के नॉन रिफंडेबल शुल्क निर्धारित किया गया था। यह सरकार ऐसे शर्त इसीलिए लगाती है, जिससे कि इसमें आदिवासी, गरीब, बेरोजगार युवक शामिल नहीं हो सकें। सिर्फ वही शामिल हो सकेगा, जिसकी सेटिंग और डील पहले ही हो जाती है।

          नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसीलिए सरकार को पहले ही पत्र लिखकर चेताया था, लेकिन बात नहीं मानने का परिणाम है कि राज्य के एक वरीय आईएएस अधिकारी और सचिव जेल में हैं और आगे भी अगर सरकार नहीं सुधरी तो फिर सचिव जेल जाएंगे।

          उन्होंने कहा कि वर्तमान लागू नियम के आधार पर राज्य सरकार अवैध बालू उत्खनन को वैध बनाने की कोशिश कर रही। समूह के एक घाट को भी अगर पर्यावरण की अनुमति मिल जाती है, तो पूरे समूह के घाटों से बालू को उठाने का उपाय किया गया है। पूरे बालू घाट को माफियाओं के हवाले करने की साजिश है।

          मरांडी ने राज्य सरकार से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की बात कही और मांग की कि हेमंत सरकार ग्राम सभा को बालू घाट का अधिकार दे।

          प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा उपस्थित रहे।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.