Darbhanga News:-दरभंगा जिले की पतौर थाना पुलिस ने गहनों की बड़ी चोरी का उद्भेदन करते हुए 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 573 ग्राम सोना, 22.65 किलो चांदी, 33,100 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद गहनों की पहचान के लिए जल्द ही टीआई परेड कराई जाएगी।
मामले की शुरुआत 4 फरवरी 2024 को हुई थी, जब गायत्री चौक, उधरा स्थित सुहागन ज्वेलर्स के संचालक बबलू साह ने अपनी दुकान से गहनों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पतौर थाना कांड संख्या 85/25, दिनांक 31 अगस्त 2025 को बीएनएस की धारा 303(2)/334(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें तकनीकी शाखा की भी मदद ली गई। लगातार छापेमारी और निगरानी के बाद टीम ने विभिन्न इलाकों से सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
अजय मुखिया, ग्राम कमलपुर, थाना बिरौल
कृष्णकांत वर्मा उर्फ कन्हैया, ग्राम शिवनगर घाट, थाना घनश्यामपुर
अजय साहू, ग्राम सुपौल बाजार, थाना बिरौल
मदन मुखिया उर्फ बाबा, ग्राम कमलपुर, थाना बिरौल
उमेश साहू, ग्राम सुपौल बाजार, थाना बिरौल
श्रवण वर्मा, ग्राम रूपनगर, थाना बिरौल
संजीत मुखिया, ग्राम बिरौल
टीम में शामिल अधिकारी:
इस कार्रवाई में बहादुरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक, पतौर, एपीएम और फेकला थाना अध्यक्ष, अनु.कर्ता पु.अ.नि. मनोज कुमार, सशस्त्र बल और तकनीकी टीम के धनंजय कुमार, राहुल कुमार और रामबाबू राय शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। वहीं, बरामद गहनों और नकदी की वैधता को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस बड़ी सफलता से पुलिस को जिले में सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी और ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़े लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।

