Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 09:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नेपाल के रसुआ जेल ब्रेक के बाद कुख्यात अंडरवर्ल्ड डाॅन उदय सेठ्ठी हुआ फरार, 32 साल की सजा काट रहा था, भारत की ओर भागने की आशंका
          Headline

          नेपाल के रसुआ जेल ब्रेक के बाद कुख्यात अंडरवर्ल्ड डाॅन उदय सेठ्ठी हुआ फरार, 32 साल की सजा काट रहा था, भारत की ओर भागने की आशंका

          today post liveBy today post liveSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          East Champaran News:-  नेपाल में जेन-जी आंदोलन के दौरान बड़े पैमाने पर हुई जेल ब्रेक की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। इस घटना में कई कुख्यात कैदी फरार हो गए हैं, जिनमें अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठी का नाम सबसे अहम है। अपहरण और फिरौती के मामलों में दोषी पाए जाने पर नेपाल की अदालत ने उसे 32 साल की सजा सुनाई थी। लेकिन बुधवार को रसुआ जेल से हुए जेल ब्रेक के बाद वह फरार हो गया।

          सूत्रों के अनुसार, उदय सेठी मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है और उसने 2010 तक नेपाल में अपहरण का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था। वह अपने साथियों अमर टंडन, प्रह्लाद महंत, विष्णु जिसी, बुढाथो की, विकास कार्की, सोल्टी उर्फ टासी गुरुंग, विनोद कार्की और अनिल गुरुंग के जरिए डॉक्टरों, उद्योगपतियों और व्यापारियों को निशाना बनाता था। उसके गिरोह पर रंगदारी न देने पर कई हत्याओं का भी आरोप है।

          नेपाल के पत्रकार कुमार अखिल के मुताबिक, ड्रग्स तस्करों से भी उसके गहरे संबंध थे और वह नेपाल में रहते हुए माफिया गिरोह को लीड करता था। 2010 में नेपाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और पहले उसे नख्खु जेल में रखा गया था। लेकिन लगातार झड़प और दबदबा बनाने की कोशिश के चलते उसे रसुआ जेल शिफ्ट कर दिया गया।

          पत्रकार विकास गुरूंग का कहना है कि उदय सेठी पर नेपाल के कई नामी उद्योगपतियों—जिनमें ओमकार भट्टचन, पशुपति पेंट्स के मालिक महेश मुरारका, शिव सरावगी, सुमीत शेरचन, पवन अग्रवाल, अमित्य गुरुंग, उमेश गर्ग, दिलीप अग्रवाल, ईश्वरदत्त पांडे और टिकाराम अर्याल शामिल हैं—के अपहरण का आरोप है।

          फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि जेल ब्रेक के बाद वह भारत की ओर भाग सकता है। इसके पीछे कारण यह है कि उसके कई साथी पहले से ही नेपाल में वारदात करने के बाद भारत में शरण ले चुके हैं। उनमें उसका करीबी सहयोगी अमर टंडन भी शामिल है। इसी वजह से भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपहरण वसूली गिरोह नेपाल उदय सेठी अंडरवर्ल्ड डॉन जेल ब्रेक फरार कैदी नेपाल भारत सीमा अलर्ट नेपाल रसुआ जेल ब्रेक
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.