Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 09:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नेपाल हिंसा के बीच भारतीयों का पलायन तेज, सीमा पर कड़ी चौकसी,एसएसबी अलर्ट पर , नेपाल में हालात भयावह
          Headline

          नेपाल हिंसा के बीच भारतीयों का पलायन तेज, सीमा पर कड़ी चौकसी,एसएसबी अलर्ट पर , नेपाल में हालात भयावह

          today post liveBy today post liveSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          East Chamaparan News:-  नेपाल में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसा और आंदोलन ने हालात बिगाड़ दिए हैं। इसका असर अब भारत-नेपाल सीमा पर साफ दिख रहा है। बड़ी संख्या में वहां काम कर रहे भारतीय नागरिक अपने घरों को लौट रहे हैं। बुधवार सुबह से ही रक्सौल बॉर्डर पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने देर रात सीमा क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। एसएसबी के जवानों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। सीमा पर आने-जाने वाले नागरिकों की सघन जांच की जा रही है। मैत्री पुल पर डॉग स्क्वॉड की मदद से भी यात्रियों के सामानों की जांच हो रही है।

          नेपाल से लौट रहे मजदूरों का कहना है कि वहां की स्थिति भयावह हो चुकी है। जीतपुर से लौटे मजदूर हरिनारायण महतो ने बताया कि फैक्ट्रियों और कल-कारखानों का काम पूरी तरह ठप हो गया है। तीन दिनों से काम बंद है और यह स्पष्ट नहीं है कि काम कब शुरू होगा। इसी कारण वे सुरक्षित घर लौटने को मजबूर हो गए हैं। कई लोग तो 15 किलोमीटर पैदल चलकर रक्सौल रेलवे स्टेशन की ओर निकल पड़े क्योंकि नेपाल में यातायात पूरी तरह बंद है।

          जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे के बाद से नेपाल और भारत के बीच लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। ऊपरी आदेश के तहत नेपाल से आने वाले नागरिकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि नेपाल की कई जेलों से कैदी फरार हो चुके हैं और आंदोलनकारियों ने हथियार भी लूट लिए हैं। इस खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी है ताकि फरार अपराधी सीमा पार कर भारत न घुस सकें।

          खुफिया विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से नाराज जनता के विद्रोह की आड़ में ड्रग्स पैडलर और अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि नेपाल में सेना की तैनाती और भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी से उनके मंसूबे नाकाम साबित होंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          नेपाल में फैक्ट्री बंद मजदूर वापसीc नेपाल हिंसा भारतीय पलायन नेपाली जेल ब्रेक विद्रोह भारत नेपाल सीमा अलर्ट रक्सौल बॉर्डर न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.