Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 22:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान झारखंड के सभी सदर अस्पतालों में मिलेगी एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा, छह नए मेडिकल कॉलेज और किडनी अस्पताल बनेंगे
    Headline

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान झारखंड के सभी सदर अस्पतालों में मिलेगी एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा, छह नए मेडिकल कॉलेज और किडनी अस्पताल बनेंगे

    today post liveBy today post liveSeptember 9, 2025Updated:September 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:- झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने वाला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को घोषणा की कि अब राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस कदम से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और महंगे इलाज के लिए बाहर जाने की मजबूरी खत्म होगी। स्वास्थ्य मंत्री रांची के नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 91 सामुदायिक स्वास्थ्य  (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं में जो सुधार नहीं हो पाया था, उसे अब तेजी से पूरा किया जा रहा है।

    डॉ. अंसारी ने कहा, “हम जो बोलते हैं वो करके दिखाते हैं। झारखंड में गंभीर बीमारियों के इलाज को ध्यान में रखते हुए 2100 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी किडनी अस्पताल बनाया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में छह नए मेडिकल कॉलेज भी जल्द ही स्थापित होंगे। इससे झारखंड की जनता को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।”

    उन्होंने समारोह में शायरी के माध्यम से विरोधियों पर भी निशाना साधा और कहा, “मजबूत से मजबूत लोहा टूट जाता है, कई झूठे इकट्ठे हों तो सच्चा टूट जाता है।”

    कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि झारखंड का स्वास्थ्य सूचकांक राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। शिशु मृत्यु दर, मातृत्व मृत्यु दर और संस्थागत प्रसव में राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

    इस मौके पर एनएचएम अभियान के निदेशक शशि प्रकाश झा, मेडिकल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक अबु इमरान और प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ सान्याल सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    यह घोषणा झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है, खासकर उन जिलों के लिए जहां लोग अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    झारखंड मेडिकल कॉलेज योजना झारखंड स्वास्थ्य मंत्री घोषणा सदर अस्पताल एमआरआई सुविधा सीटी स्कैन झारखंड अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी किडनी अस्पताल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.