Hajipur News:- पितृपक्ष मेला के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे प्रशासन ने घोषणा की है कि 6 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का अस्थायी ठहराव पुनपुन घाट हाल्ट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि पुनपुन घाट हाल्ट पर कुल 10 जोड़ी ट्रेनों का 2 मिनट का ठहराव दिया जाएगा। इनमें पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस (13243/44), पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस (13347/48), सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस (13349/50), इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस (18623/24), पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस (18625/26), पटना-रांची जनशताब्दी (12365/66), गंगा दामोदर एक्सप्रेस (13329/30), बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस (14223/24), पाटलिपुत्र-गया पैसेंजर स्पेशल (05553/54) और चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (07255/56) शामिल हैं।
इसके अलावा, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल (03253) और पटना-गया स्पेशल (03655) का भी पुनपुन घाट पर अस्थायी ठहराव होगा।
इसी तरह, अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी 5 जोड़ी ट्रेनों को ठहरने की अनुमति दी गई है। इनमें गया-डेहरी ऑन सोन मेमू पैसेंजर (63289/90, 63291/92, 63295/96), आसनसोल-वाराणसी मेमू पैसेंजर (13553/54) और धनबाद-सासाराम इंटरसिटी (13305/06) शामिल हैं।
रेलवे का मानना है कि इन विशेष व्यवस्थाओं से पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी और भीड़भाड़ पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मेला अवधि में यात्रा के दौरान धैर्य और अनुशासन बनाए रखें और सुरक्षित ढंग से यात्रा करें।


