Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 20:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की गुत्थी सुलझी, पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार व नकदी बरामद
          Headline

          पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की गुत्थी सुलझी, पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार व नकदी बरामद

          today post liveBy today post liveSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chaibasa News:-  दिनदहाड़े हुई पेट्रोल पंप कर्मी से 5 लाख रुपये की लूट की गुत्थी पुलिस ने महज तीन दिन में सुलझा ली। इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के साथ नकदी, हथियार और वारदात में इस्तेमाल सामान भी बरामद किए हैं।

          गिरफ्तार आरोपियों के पास से 86,500 रुपये नकद, एक देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल, दो हेलमेट, दो मोबाइल फोन और घटना के वक्त पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि लूटी गई रकम की आंशिक बरामदगी हुई है और बाकी राशि की खोजबीन के लिए छापामारी जारी है।

          अपर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि यह घटना 1 सितंबर की सुबह हुई थी। चाईबासा सदर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से आईबीपी पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी नकदी लेकर लौट रहा था। तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसे रोककर पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

          घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में सदर और मुफ्फसील थाना की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की। पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए महज तीन दिन में पांचों आरोपियों को दबोच लिया गया।

          गिरफ्तार आरोपियों में लखन जामुदा, साजिश केराई, शिवा सामद उर्फ पोतोह, रितिक मुण्डा और बिरसा मुण्डा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बिरसा मुण्डा के खिलाफ खरसावां और कुचाई थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं लखन जामुदा वर्ष 2018 में चक्रधरपुर रेल थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

          पुलिस ने बताया कि लूट में शामिल अन्य संभावित अपराधियों की तलाश और शेष राशि की बरामदगी के लिए अभियान जारी है। इस कार्रवाई में सदर और मुफ्फसील थाना पुलिस टीम के अलावा कई अधिकारी और जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.