Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 23:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»देश»विश्व भारती में नफरत की राजनीति कर भाजपा बंगाल को कर रही है कलंकित करने की कोशिश- ममता
          देश

          विश्व भारती में नफरत की राजनीति कर भाजपा बंगाल को कर रही है कलंकित करने की कोशिश- ममता

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 29, 2020No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कोलकाता।

          मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बोलपुर में रोड शो किया। जहां 20 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रोड शो किया था। ममता बनर्जी के रोड शो में भी अमित शाह के रोड शो के मुकाबले कमोवेश भीड़  देखी गई। 4 किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद सताब्दी राय व अन्य नेता मौजूद थे। मौके पर मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर  जमकर हमला बोला। ममता ने कहा कि भाजपा बाहरी लोगों की पार्टी है। वे लोग गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। टैगोर द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित संस्थान विश्व भारती में भाजपा पर नफरत की राजनीति फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विश्व भारती में जिस तरह की राजनीति हो रही है वह बंगाल को कलंकित करने की कोशिश है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

          भाजपा के सोनार बांग्ला बनाने के आह्वान पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि नए सिरे से सोनार बांग्ला का सपना देखने का कोई औचित्य नहीं बनता। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और बंगाल के अन्य विभूतियों ने यह सपना देखा था। इसके जरिए भाजपा लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है। ममता ने कहा कि भाजपा किसी न किसी बहाने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर और अमरत्य सेन जैसे नोबेल विजेताओं को कलंकित करने की कोशिश कर रही है। शांतिनिकेतन को अपमानित किया जा रहा है। नफरत की राजनीति हो रही है।

          संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री के आदिवासी परिवार के घर खाना खाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग हर सप्ताह फाइव स्टार होटल से खाना मंगा कर खाते हैं वह आदिवासियों के घर खाना खाने का नाटक कर उन्हें अपमानित कर रहे हैं। ममता ने कहा कि बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ता नहीं है बल्कि एजेंसी से लोग झंडा ढोने के लिए लाए जाते हैं। उल्लेखनीय हो कि आगामी बंगाल चुनाव को लेकर इन दिनों तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीति जुबानी काफी तेज हो गई है। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के दौरे पर कई कार्यक्रमों में ममता बनर्जी की सरकार पर यहां के लोगों के साथ विश्वासघात करने सहित अगले चुनाव में राज्य में भाजपा की सरकार बनने की बात कही थी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          July 16, 2026

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          July 16, 2026

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          June 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.