Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 05:55
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»साईबर पुलिस ने किया अंतर्राष्ट्रीय साईबर फ्रॉड गैंग का खुलासा,घर से भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद
    Headline

    साईबर पुलिस ने किया अंतर्राष्ट्रीय साईबर फ्रॉड गैंग का खुलासा,घर से भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद

    today post liveBy today post liveSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Motihari News:- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में साईबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय साईबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुकौलिया थाना क्षेत्र के टिकैता गांव में मास्टरमाइंड परवेज अंसारी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।

    पुलिस की टीम को छापेमारी में करीब 10 लाख जीमेल अकाउंट व पासवर्ड से संबंधित डेटा, 30 हजार रुपये नकद, 28 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 2 मोबाइल कीपैड फोन, 7 मॉनिटर, 7 सीपीयू, 5 यूपीएस, 10 मदरबोर्ड कवर और 35 मोबाइल कवर मिले। इसके अलावा 182 ब्लैंक स्मार्ट कार्ड, 32 एटीएम कार्ड, 5 आरसी, मैक्सिको का एक ड्राइविंग लाइसेंस, 3 पेन ड्राइव, 2 सिम कार्ड, एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक पासपोर्ट भी बरामद किया गया।

    पुलिस ने बताया कि परवेज अंसारी के घर से नेपाली नागरिक के कागजात, 11 पासबुक, 18 चेकबुक और एक स्कॉर्पियो गाड़ी (नंबर BR05BB0786) भी जब्त की गई है। पुलिस का मानना है कि बरामद सामानों का इस्तेमाल बड़े स्तर पर साइबर ठगी और अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी के नेटवर्क में किया जाता था।

    इस मामले में पुलिस ने नेपाली नागरिक रवि यादव और अन्य अज्ञात लोगों की संलिप्तता की भी जांच शुरू कर दी है। बरामद सभी डिजिटल और संदिग्ध सामग्रियों की तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच विशेषज्ञों की मदद से की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान हो सके।

    पूर्वी चंपारण पुलिस की इस बड़ी सफलता से अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का नेटवर्क उजागर हुआ है। माना जा रहा है कि इस गिरोह का तार न केवल बिहार बल्कि देश और विदेश तक फैला हुआ है। पुलिस की आगे की कार्रवाई से इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी परवेज अंसारी मास्टरमाइंड पूर्वी चंपारण साइबर अपराध बिहार पुलिस साइबर छापेमारी मोतिहारी साइबर फ्रॉड गैंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.