Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 17 July 2026 || 05:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की मौत, ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क किया जाम
          Headline

          झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की मौत, ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क किया जाम

          today post liveBy today post liveAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:-  पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शनिवार की रात से रविवार सुबह तक जमकर हंगामा किया और शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार पांकी निवासी जितेंद्र कुमार भुईया की पत्नी पूनम देवी का इलाज थाना रोड स्थित सोमी सेवा सदन नामक फर्जी हॉस्पिटल में चल रहा था। मृतका के पति ने बताया कि करीब एक साल पहले इसी अस्पताल में डॉक्टर एचएन झा ने बंध्याकरण ऑपरेशन किया था। तभी से उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी रहने लगी। शनिवार को तेज पेट दर्द के कारण वे पत्नी को फिर से उसी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर झा ने ऑपरेशन कर ट्यूमर निकालने का दावा किया। लेकिन कुछ ही देर बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी, पेट फूल गया और मुंह–नाक से झाग आने लगा।

          गंभीर स्थिति में डॉक्टर ने गाड़ी बुलाकर मरीज को मेदिनीनगर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की मौत एक घंटे पहले ही हो चुकी है। गाड़ी चालक शव को छोड़कर भाग निकला। जब परिजन शव को वापस पांकी अस्पताल लाए तो पाया कि डॉक्टर हॉस्पिटल बंद कर फरार हो चुका था।

          घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने पांकी–बालूमाथ मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया, जिससे घंटों तक यातायात ठप रहा। मौके पर पहुंचे पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता ने कहा कि इलाके में फर्जी अस्पताल लोगों की जान ले रहे हैं, ऐसे डॉक्टर और स्टाफ पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केवल रजिस्टर्ड अस्पताल ही संचालित किए जाएंगे और बाकी सभी फर्जी क्लिनिक सील किए जाएंगे।

          इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके के कई नर्सिंग होम की जांच की। जांच में पता चला कि कुछ महीने पहले सील किया गया किरण सिंह क्लिनिक दोबारा चालू मिला। अन्य अस्पतालों में भी कई अनियमितताएं पाई गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार जांच के बाद कुछ दिन कार्रवाई होती है, फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          झोला छाप डॉक्टर पलामू पांकी फर्जी अस्पताल महिला की मौत ऑपरेशन सड़क जाम पलामू हॉस्पिटल जांच झारखंड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          July 16, 2026

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          July 16, 2026

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          July 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          पलामू में एनएच निर्माण विवाद: महिला ने अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कोर्ट में दर्ज कराया परिवाद

          पलामू में कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से नए पुल का निर्माण कार्य दूसरी बार रुका

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.