Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 14:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेंगलुरु भगदड़ मामला: आरसीबी ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख मुआवजा देने का किया घोषणा
          Headline

          बेंगलुरु भगदड़ मामला: आरसीबी ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख मुआवजा देने का किया घोषणा

          today post liveBy today post liveAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bangalore News:-  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेंगलुरु भगदड़ हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को बड़ी राहत दी है। टीम ने घोषणा की है कि वह प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। गौरतलब है कि आरसीबी ने 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। यह जीत फ्रेंचाइजी के 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने वाली साबित हुई। इसके बाद 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत का जश्न आयोजित किया गया। इसी दौरान स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे।

          शनिवार को आरसीबी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बयान जारी करते हुए कहा, “4 जून 2025 का दिन हमेशा हमारे दिल को तोड़ने वाला रहेगा। हमने अपने आरसीबी परिवार के 11 सदस्यों को खो दिया। वे हमारे शहर, समुदाय और टीम का अभिन्न हिस्सा थे। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।”

          आरसीबी ने कहा कि यह मदद केवल वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि करुणा, एकता और देखभाल का प्रतीक है। टीम ने यह भी ऐलान किया कि इस पहल को आगे बढ़ाते हुए “आरसीबी केयर्स” अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत प्रशंसकों की स्मृति में दीर्घकालिक कार्यक्रम और कल्याणकारी कार्य किए जाएंगे।

          इस घोषणा के बाद आरसीबी प्रशंसकों ने टीम की इस मानवीय पहल की सराहना की है और कहा कि यह कदम खेल और समाज के बीच गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          RCB Cares अभियान आईपीएल 2025 आरसीबी जीत आरसीबी बेंगलुरु भगदड़ मुआवजा चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा बेंगलुरु हादसा मृतक परिवार सहायता
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          श्रावणी मेला शुरू, सुल्तानगंज में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा 105 किमी कांवरिया पथ

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.