Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 17:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमीन विवाद पर खूनी खेल, एक की गोली मारकर हत्या, दूसरे को जिंदा जलाया गया, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी
          Headline

          जमीन विवाद पर खूनी खेल, एक की गोली मारकर हत्या, दूसरे को जिंदा जलाया गया, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

          today post liveBy today post liveAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria News:-  बिहार के अररिया जिले में जमीन विवाद को लेकर दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत वार्ड संख्या 13 में अहले सुबह एक व्यक्ति को सोते वक्त गोली मार दी गई, जबकि दूसरे को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव के डिपो के अंदर सो रहे 40 वर्षीय जयकुमार यादव, पिता विष्णुदेव यादव, पर अज्ञात बदमाशों ने तड़के तीन बजे गोली चला दी। वहीं, घर में सो रहे नयन यादव को आग लगाकर जिंदा जला दिया गया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

          सूत्रों के मुताबिक, जमीन को लेकर गुड्डू यादव का अपने बड़े साढ़ू नयन यादव से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुड्डू यादव ने पौने दो एकड़ जमीन जबरन लिखवा लिया था, जिस पर नयन यादव कब्जा करने से इंकार कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार देर शाम दोनों पक्षों में झड़प भी हुई थी। उसी का नतीजा शनिवार तड़के दोहरी हत्या के रूप में सामने आया।

          घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भरगामा और आसपास के थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर कैंप कर रही है। वहीं, फोरेंसिक साइंटिफिक लैब (एफएसएल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

          एसडीपीओ साहा ने बताया कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान का भी सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

          इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अररिया जमीन विवाद हत्या जयकुमार यादव गोलीकांड नयन यादव जिंदा जलाया बिहार जमीन विवाद अपराध भरगामा दोहरी हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.