Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 09:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एसबीआई सीएसपी संचालक से 1.80 लाख लूटे,पुलिस जाँच में जुटी
          Headline

          बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एसबीआई सीएसपी संचालक से 1.80 लाख लूटे,पुलिस जाँच में जुटी

          today post liveBy today post liveAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          East Champaran News:-  जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपाची बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से एक लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। घटना महुआवा और बुढनर गांव के बीच पुलिया के पास घटी। पीड़ित बलिंद्र कुमार, खोड़ा गांव निवासी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) महुआवा शाखा के सीएसपी संचालक हैं। उन्होंने बताया कि हमेशा की तरह बैंक से रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने बैंक से ही उनका पीछा किया और पुलिया के पास ओवरटेक कर रोक लिया। हथियार लहराते हुए नकाबपोश बदमाशों ने बलिंद्र कुमार के साथ मारपीट की और रुपये से भरा बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए।

          घटना की जानकारी मिलते ही चिरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन दिया है कि वह लंबे समय से सरोगढ गांव में सीएसपी चला रहे हैं और प्रतिदिन की तरह उस दिन भी बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे।

          चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

          स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे बैंक से रुपये लाने-ले जाने वाले व्यवसायियों और संचालकों में भय का माहौल है। पुलिस प्रशासन पर जल्द कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ने का दबाव बढ़ गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          चिरैया थाना घटना पूर्वी चंपारण लूट खबर बाइक सवार नकाबपोश अपराधी बिहार बैंक लूट अपराध सीएसपी संचालक से लूट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.