Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 17 July 2026 || 09:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राजगीर में एशिया कप हॉकी 2025 का आगाज़, भारत का पहला मुकाबला चीन से
          Headline

          राजगीर में एशिया कप हॉकी 2025 का आगाज़, भारत का पहला मुकाबला चीन से

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भारत का लक्ष्य – आठ साल बाद एशिया कप ट्रॉफी घर लाना

          एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन दांव पर, खिलाड़ियों में जोश चरम पर

          Nalanda News:   राजगीर   शुक्रवार से एशियाई हॉकी के सबसे बड़े महाकुंभ की मेजबानी कर रही है। एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर राजगीर में होगा। इस महाआयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। पहले ही दिन मेगा मुकाबला खेला जाएगा, जब भारत शाम 3 बजे अपने अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम का स्पष्ट लक्ष्य है – आठ साल बाद खिताब अपने नाम कर ट्रॉफी को देश में वापस लाना। गौरतलब है कि भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप का ताज जीता था।

          मैच से पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि टीम पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने लंबा प्रशिक्षण शिविर किया है और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ अभ्यास कर अपनी कमियों को सुधारा है। वहीं, मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि इस बार टीम का केवल एक ही लक्ष्य है – “ट्रॉफी को हर हाल में भारत वापस लाना।”

          एशिया कप का यह 12वां संस्करण है। विजेता टीम को न सिर्फ एशियाई चैंपियन का ताज मिलेगा बल्कि 2026 एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालिफिकेशन भी हासिल होगा। अब तक दक्षिण कोरिया 5 बार, जबकि भारत और पाकिस्तान 3-3 बार चैंपियन रह चुके हैं। पिछली बार खिताब कोरिया ने जीता था।

          इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं – भारत, चीन, जापान, कजाखिस्तान, कोरिया, मलेशिया, चीनी ताइपे और बांग्लादेश। हालांकि, पाकिस्तान की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। दर्शकों का कहना है कि भारत-पाक का मुकाबला हमेशा सबसे रोमांचक होता है, जिसकी कमी इस बार खलेगी।

          राजगीर पहली बार इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब देशभर की निगाहें पुरुष टीम पर टिकी हैं। दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा है और स्टेडियम “चक दे इंडिया” के नारों से गूंजने को तैयार है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Asia Cup Hockey 2025 Asia Cup Hockey Schedule FIH Hockey World Cup Qualifiers India vs China Hockey Match Rajgir Hockey Tournament एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर एशिया कप हॉकी 2025 एशिया कप हॉकी शेड्यूल भारत बनाम चीन हॉकी मैच राजगीर हॉकी टूर्नामेंट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          July 16, 2026

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          July 16, 2026

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          July 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          पलामू में एनएच निर्माण विवाद: महिला ने अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कोर्ट में दर्ज कराया परिवाद

          पलामू में कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से नए पुल का निर्माण कार्य दूसरी बार रुका

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.